किसानों का ATM साबित होती है बकरियों की यह टॉप 10 नस्ले, कमाई में है नंबर वन, जाने नस्लों के नाम

किसानों का ATM साबित होती है बकरियों की यह टॉप 10 नस्ले, कमाई में है नंबर वन, आइए इन बकरियों के बारे में विस्तार से जानते है। आज के समय में बकरी पालन बहुत आम हो गया है। कई लोग बकरी पालन को अपनी कमाई का जरिया बन चुके हैं। बकरी पालन एक तरह से फायदेमंद भी साबित होता है। लोग बकरी पालन इसीलिए भी करते हैं ताकि इसका दूध बेचकर और इसका मांस बेचकर अच्छी कमाई कर सके।

आज हम आपको बकरी की ऐसी 10 नस्लो के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत शानदार जरिया बन सकती है। आइए बकरी की इन 10 नस्लों के बारे में विस्तार से जानते है।

जमुनापारी नस्ल

जमुनापारी नल की बकरी का पालन ज्यादा दूध देने और इसके मांस की मार्केट में खूब ज्यादा डिमांड रहने की वजह से इस बकरी का पालन किया जाता है। यह बकरी रोजाना दो से 2.5 किलो दूध देती है। इस बकरी का मांस बहुत डिमांड में रहता है।

बीटल नस्ल

बीटल नस्ल की बकरी का पालन इसीलिए किया जाता है क्योंकि इस बकरी का मांस बेहद स्वादिष्ट होता है और पोषण से भरा हुआ होता है। बीटल बकरी रोज 1 से 2 किलो दूध देती है। मांस की डिमांड की वजह इस बकरी का पालन किया जाता है।

बारबरी नस्ल

बारबरी नस्ल का पालन दूध के लिए किया जाता है। इस बकरी की दूध देने की क्षमता अच्छी होती है जिसके कारण लोग इसका पालन करते हैं। इस नस्ल की बकरी रोजाना 1.5 से लेकर 2.00 किलो दूध देती है। यह नस्ल दूध के लिए खासकर पाली जाती है।

यह भी पढ़े: इजराइल तकनीकी से टमाटर की खेती करने पर खुल गई किसान की किस्मत, आज कर रहा लाखों रुपए की कमाई

सिरोही नस्ल

सिरोही नस्ल एक ऐसी बकरी है जिसका पालन दूध और मांस दोनों के लिए खासकर किया जाता है। इस बकरी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। इसका दूध में आपके लिए सुपाच्य और ताकतवर होता है। इस बकरी का मांस पेस्टिसाइड और दूसरे रसायन होने की उम्मीद बहुत काम की जाती है। यह बकरी 175 दिन में 71 किलोग्राम दूध दे देती है।

कन्नी आडू नस्ल

इस नस्ल का पालन दूध के लिए किया जाता है। यह बकरी दूध अच्छी मात्रा में देती है। साथ ही साल भर में दो से तीन बच्चों को जन्म दे देती है। यह ऊंचाई में सबसे बड़ी होती है। इसका पालन खासकर दूध के लिए किया जाता है।

ब्लैक बंगाल नस्ल

इस नस्ल की बकरी का पालन दूध के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इस बकरी का मांस भी बेहद स्वादिष्ट माना जाता है। यह बकरी प्रजनन क्षमता के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं यह 90 से 120 दिनों में लगभग 53 किलोग्राम दूध दे देती है। और यह साल भर में दो बच्चों को जन्म देती है।

चांगथांगी नस्ल

इस नस्ल की बकरी का पालन ऊन के लिए किया जाता है। इस बकरी का ऊन कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। यह बकरी एक बच्चा देती है और इसके बच्चा देने की उम्र 20 महीने होती है। लेकिन खास करके इस बकरी का पालन ऊन के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़े: आलू की फसल का सत्यानाश कर देता है यह किट, जाने कैसे इस फसल को इससे बचाया जाए

मारवाड़ी नस्ल

इस नस्ल की बकरी का पालन खासकर मांस और बालों के लिए किया जाता है। दूध देने के मामले में अगर बात करें तो यह नस्ल बेहद कम दूध देती है। लेकिन मांस और बालों के लिए यह नस्ल बहुत मशहूर है।

मेहसाणा नस्ल

यह ऐसी नस्ल है जिसका पालन दूध और मांस दोनों के लिए ही किया जाता है। इस बकरी की दूध देने की क्षमता अच्छी खासी होती है। यह बकरी एक दिन में 1 किलो दूध दे देती है। इसलिए इस बकरी का पालन मांस और दूध दोनों के लिए किया जाता है।

चेगू नस्ल

इस नस्ल की बकरियों का पालन बाल और दूध के लिए किया जाता है। दूध देने की क्षमता में यह बकरी अच्छी होती है। अगर इसके दूध देने की क्षमता की बात करें तो यह बकरी 187 दिनों में लगभग 69 किलोग्राम दूध दे देती है।

बकरी पालन से कमाई

आज के समय में लोग बकरी पालन मांस और दूध के लिए करते है। क्योकि यह कमाई का बहुत ही नंबर वन तरीका है। बकरी का मांस और दूध दोनों ही महंगी कीमतों में मार्केट में डिमांड के साथ बिकता है। बकरी पालन करके आप सालाना लाखों रूपए कमा सकते है।

यह भी पढ़े: पशुओं के चारे में शामिल करें अजोला घास, इसको घर पर तैयार करने के लिए इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद