ये फसलें है किसानों के लिए जैकपॉट, सितंबर में करें खेती उगाना-बेचना दोनों बेहद आसान खेती से चंद दिनों में हो जायेंगे धन्ना सेठ, जाने नाम

On: Tuesday, August 26, 2025 1:41 PM
ये फसलें है किसानों के लिए जैकपॉट, सितंबर में करें खेती उगाना-बेचना दोनों बेहद आसान खेती से चंद दिनों में हो जायेंगे धन्ना सेठ, जाने नाम

किसान धान-गेहूं-मक्का जैसी फसलों के अलावा इन फसलों की खेती से ज्यादा जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है इनकी खेती में लागत मेहनत भी कम आती है और ग्राहक खुद चल कर खरीदने आते है। जिससे बेचना भी आसान हो जाता है।

ये तीन फसलें है किसानों के लिए जैकपॉट

इन फसलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का दमदार सौदा होती है इनकी डिमांड बाजार में इतनी ज्यादा मात्रा में होती है की इन्हे बेचना बहुत आसान होता है ग्राहक खुद चलकर इन्हे खरीदने आते है और अच्छी कीमत भी देकर जाते है। इन फसलों की खेती सितंबर में करना उपयुक्त होता है इनकी खेती में ज्यादा दिन भी नहीं लगते है। ये कम अवधि में ज्यादा कमाई कराने वाली फसलें है।

स्ट्रॉबेरी की खेती

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सितंबर का महीना सबसे आदर्श माना जाता है इसकी खेती के लिए पहले पौधों को नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपा जाता है। इसकी खेती के उचित जल धारण क्षमता वाली गहरी, रेतीली दोमट मिट्टी सर्वोत्तम होती है इसकी खेती में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना लाभदायक होता है। बुआई के बाद स्ट्रॉबेरी की फसल लगभग 3 महीने में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती करने से लगभग 7 टन से अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। बाजार में इसकी कीमत करीब 500 से 600 रूपए किलो तक हो सकती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े लौकी की इस वैरायटी की खेती से 3 महीने के अंदर कमाएं 1-2 लाख, उच्च गुणवत्ता के लिए मार्केट में खूब प्रसिद्ध हाथों हाथ होती है बिक्री, जाने नाम

मशरूम की खेती

किसान मशरूम की खेती से कम दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते है मशरूम की मांग बाजार में बहुत होती है मशरूम की खेती के लिए किसी खेत की आवश्यकता नहीं होती है। इसकी खेती एक कमरे के अंदर ही की जा सकती है। इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं लगती है इसे पल्स्टिक की बाल्टी या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है सब्सट्रेट के रूप में गेहूं या चावल के भूसे का उपयोग कर सकते है मशरूम उगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले मशरूम स्पॉन का इस्तेमाल चाहिए। बुआई के बाद मशरूम की फसल करीब 3 महीने में तैयार हो जाती है। मशरूम बाजार में 150 से 200 रूपए किलो तक बिकता है। आप इसकी खेती से अच्छी इनकम जनरेट कर सकते है।

यह भी पढ़े सितंबर में करें इन सब्जियों की बुआई, ठंड आने से पहले होगी तैयार बिकेंगी महंगी खेती से होगा 3-3.5 लाख का शुद्ध मुनाफा, जानिए नाम

Leave a Comment