यूरिया का पीछा छोड़ें, उसकी जगह यह 3 खाद कर सकते हैं इस्तेमाल, यूरिया की किल्लत में मिलेगी राहत

On: Saturday, September 27, 2025 12:53 PM
यूरिया की जगह यह 3 खाद कर सकते हैं इस्तेमाल

कई किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम यूरिया के जैसे उन तीन खाद के बारे में जानेंगे जिन्हें यूरिया के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं-

यूरिया खाद का इस्तेमाल

यूरिया खाद का इस्तेमाल किसान कई तरह की फसलों में करते हैं। सब्जी में, अनाज में, इत्यादि फसलों में यूरिया खाद का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें आलू की खेती करने वाले किसान भी यूरिया के समस्या से परेशान नजर आ रहे हैं, तो वह यूरिया की जगह पर दूसरी एक खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें नाइट्रोजन की मात्रा होती है। यूरिया का इस्तेमाल नाइट्रोजन के लिए ही किसान करते हैं। जिससे पत्तियां हरी भरी रहती हैं, पौधों का विकास अच्छे से होता है, अंत में फलों का आकार भी अधिक आता है।

यूरिया की जगह यह 3 खाद कर सकते हैं इस्तेमाल

  • किसान भाइयों अगर यूरिया नहीं मिल रही है तो आप 12 26 26 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश भी होता है, जो पौधों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

  • यूरिया की जगह पर 10 32 16 का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें एनपीके होता है। जिसमें फास्फोरस ज्यादा होता है। लेकिन इसमें नाइट्रोजन भी होता है, जो पौधों के लिए फायदेमंद है, और आसानी से उपलब्ध होती है।
  • यूरिया की जगह पर अमोनियम सल्फेट का इस्तेमाल किसान कर सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन के साथ-साथ सल्फर भी होता है।

मिट्टी का पीएच मान जानना है जरूरी

मिट्टी का पीएच मान किसानों को जरुर चेक करना चाहिए। उसके अनुसार नाइट्रोजन और अन्य खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। नहीं तो इससे किसानों को नुकसान हो सकता है, और फायदा यह है कि अगर पता चल जाएगा कितनी मात्रा में नाइट्रोजन खेत में डालना है तो ज्यादा यूरिया खाद की तलाश भी नहीं रहेगी। मिट्टी का पीएच मान जांचने से किसान को पता चल जाता है कि पौधों को किन पोषक तत्व की जरूरत है, जिससे विकास अच्छे से होता है, उत्पादन भी अधिक मिलता है, और पीएच मान के अनुसार आप फसल का चुनाव भी कर सकते हैं, मिट्टी में सुधार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- यह फ्री की चीज किसान-पशुपालक दोनों को देती है फायदा, गायों का बढ़ाती है 30% दूध, पौष्टिक आहार से है भरपूर, जानिए इसके नाम और फायदे