Gardening Tips: बगीचे में लगे पौधों के लिए अमृत है ये 3 फर्टिलाइजर, एकबार करें इस्तेमाल पौधों में फूल और फलों की होगी भरमार

पौधों को हरा भरा रखने के साथ उसकी ग्रोथ का भी ख्याल रखना बहुत जरुरी काम होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है पौधों को कौन सा फर्टिलाइजर देना चाहिए।

पौधों के लिए अमृत है ये 3 फर्टिलाइजर

अक्सर कुछ लोगों को गार्डनिंग का बहुत शोक होता है और वह लोग अपने पेड़ पौधों को तरह-तरह के महंगे फर्टिलाइजर देते है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फ्री के फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है जो पौधों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते है इन फर्टिलाइजर को आप अपने घर में ही आसानी से बना सकते है ये फर्टिलाइजर पौधों को भरपूर पोषण देते है जिससे पौधे हरे भरे लहराते रहते है। तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है।

लहसुन के पानी का फर्टिलाइजर

बगीचे में लगे सभी पौधों के लिए लहसुन के पानी से बना फर्टिलाइजर बहुत उपयोगी और लाभकारी साबित होता है ये न केवल पौधों को पोषण देता है बल्कि पौधों के लिए एक प्राकृतिक कीटनाशक का भी काम करता है। इसमें लहसुन के पानी में पोटेशियम, फास्फोरस और नाइट्रोजन के गुण होते है जो पौधों के स्वस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण होते है इस फर्टिलाइजर को तैयार करने के लिए एक लीटर पानी में लहसुन की 2 कलियों को खूट कर और कुछ छिलकों को पानी में डालना है और 2 घंटे के लिए छोड़ देना है फिर इसके पानी को छानकर पौधों में स्प्रे करना है।

यह भी पढ़े Gardening tips: बरसात में मनी प्लांट होगा हरा-भरा घना, बस पौधे में डालें ये मुफ्त की चीज सैकड़ों पत्तियों से झूल जाएगी बेल, जाने नाम

चायपत्ती से बना फर्टिलाइजर

अक्सर लोग चाय छानकर बची हुई चाय की पत्ती को फेंक देते है लेकिन आप उसे धोकर धूप में सुखाकर पौधों में डाल सकते है चाय पत्ती पौधों के लिए एक प्राकृतिक जैविक खाद का काम करती है इसमें नाइट्रोजन की बहुत अधिक मात्रा मौजूद होती है जो पौधों को हरा भरा रखता है और फूलों की संख्या को बढ़ाता है। चाय पत्ती मिट्टी की उर्वकता को बढ़ाती है इसलिए पौधों में चाय पत्ती का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

केले के छिलके का फर्टिलाइजर

पौधों में केले के छिलके से बनी खाद का उपयोग बहुत ज्यादा गुणकारी और प्रभावशाली साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए 3 से 5 केले के छिलके को छोटा छोटा पीस में काट कर पानी में रात भर के लिए भिगोकर रखना है फिर छिलके समेत इसको पौधों की जड़ों में डालना है जिससे पौधों को भरपूर पोषण मिलेगा। केले के छिलके में पोटेशियम बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जो पौधे में फूल झड़ने की समस्या को खत्म करता है। और फूलों की उपज को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ेGardening tips:  ये 1 रूपए की चीज अमरूद के पौधे में फूंक देगी हरी भरी जान, गुच्छों में स्वादिष्ट फलों से लद जायेगा पौधा, जाने नाम

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद

Leave a Comment