धान की ये किस्म अपनी सुगंध के लिए मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है इसकी खेती में ज्यादा दिन भी नहीं लगते है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
धान की इस किस्म की खेती से होगी तगड़ी कमाई
धान की खेती बहुत लाभकारी होती है लेकिन इसकी खेती में अच्छे उत्पादन के लिए उच्च किस्म के बीजों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको धान की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है इस किस्म की खेती से न केवल ज्यादा पैदावार मिलती है बल्कि इसकी डिमांड भी बाजार में अच्छी देखने को मिलती है ये एक बौनी किस्म है हम बात कर रहे है धान की सुगंध-3 किस्म की खेती की ये एक बौनी और अधिक उपज देने वाली सुगंधित बासमती धान की किस्म है। जिसे पूसा सुगंध 3 भी कहा जाता है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की सुगंध-3 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की सुगंध-3 किस्म की खेती मध्यम काली और दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। इसकी खेती के लिए खेत को अच्छी तरह से तैयार करना चाहिए जिसमें जुताई, पाटा चलाना और समतल करना शामिल है इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद धान की सुगंध-3 किस्म की फसल करीब 120 दिनों में पक जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की सुगंध-3 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त उपज देखने को मिलेगी एक एकड़ में धान की सुगंध-3 किस्म की खेती करने से करीब 40 से 45 क्विंटल तक उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा आराम से कमा सकते है ये धान की एक उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय सुगंधित किस्म है।