गोबर खाद का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में गोबर खाद को खेतों में डाला जाता है। जिससे कि खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सके। आज के समय में बहुत बड़े स्तर पर लोगों द्वारा पशुपालन किया जाता है। पशुपालन करके गोबर खाद तैयार किया जाता है। लोग गोबर की उपयोगिता समझते हैं और इसका कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं गोबर का इस्तेमाल करके कमाई भी की जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जैविक खाद
जैविक खाद बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जैविक खाद को तैयार करके आप इससे भी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में लोग जैविक खाद का इस्तेमाल खेती के लिए करते हैं। इसका इस्तेमाल खेत में करने के लिए लोग इसको खरीद कर इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसको तैयार करके बेचते हैं तो आप इसके जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं।
मीथेन का ईंधन के रूप में होता है इस्तेमाल
गोबर से तैयार होने वाली मीथेन गैस का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाता है। अगर आप गोबर के जरिए मीथेन गैस तैयार करके बेचते हैं तो इससे भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। मीथेन गैस का इस्तेमाल अधिकतर ईंधन के रूप में किया जाता है जो कि आज के समय में बहुत बड़े स्तर पर अच्छा खासा कमाई का जरिया बन सकता है।
गोबर का गोकाष्ठ
गोबर से गोकाष्ठ भी तैयार किया जाता है। यह लकड़ी का रिप्लेसमेंट होता है इसके जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है क्योंकि यह बहुत महंगा बेचा जाता है। गोबर के गोकाष्ठ से बहुत जबरदस्त कमाई की जा सकती है इसको गोबर से तैयार किया जाता है इस प्रकार यह आपके लिए कमाई का जरिया बन सकता है।
गोबर से पेंट और वार्निश तैयार
गोबर से पेंट और वार्निश भी तैयार किया जाता है। गोबर से पेंट तैयार करके आप मार्केट में बेच सकते हैं। इस प्रकार आप गोबर को कई तरह से इस्तेमाल करके उससे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यह आपके लिए कमाई का एक बहुत ही सुंदर जरिया साबित होगा।