यह 3 फल पैसा खींचते हैं, खेतों में लगा दें तो हो जाएंगे अमीर, 1 एकड़ से 10 लाख रुपए तक का मुनाफा

On: Monday, September 1, 2025 5:00 PM
इन 3 फलों की खेती में है पैसा

तीन फलों की खेती के बारे में जानेंगे, जिससे किसान 10 से 15 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। तो चलिए उनके नाम, उत्पादन और कमाई के बारे में जानते हैं।

इन 3 फलों की खेती में है पैसा

फलों की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सरकार भी किसानों को फलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कम जमीन से ज्यादा मुनाफा और कम खर्च में खेती की जा सकती है। इसके लिए सरकार कई तरह की सब्सिडी भी दे रही है। आज यहां तीन फलों की खेती के बारे में बताएंगे और यह भी जानेंगे कि इनमें कितना मुनाफा हो सकता है।

1. अमरूद की खेती

अमरूद की खेती में किसानों को अच्छा पैसा मिल जाता है। अमरूद की कीमत अगर ₹50 किलो भी मिलती है, तो किसान 1 एकड़ से करीब 5 लाख रुपए कमा सकते हैं। इसमें खर्च कम और मुनाफा ज्यादा होता है। साथ ही अमरूद की मांग भी अधिक है।

2 साल में इसके पेड़ फल देने लगते हैं। रनिंग कॉस्ट की बात करें तो लगभग ₹1,00,000 तक आती है। एक एकड़ में 112 से 220 तक पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों की दूरी 6×6 मीटर या 5×5 मीटर रखी जाती है। अमरूद लगाने का समय अगस्त से सितंबर के बीच उत्तम होता है।

खेती शुरू करने से पहले किसानों को फल की खेती करने वाले अनुभवी किसानों से मिलना चाहिए, कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए, अपने क्षेत्र की मिट्टी की जांच करवानी चाहिए तथा डिमांड के अनुसार वैरायटी का चयन करना चाहिए।

2. अनार की खेती

अनार की खेती से भी किसानों को मुनाफा मिलता है। इससे किसान 5 लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपए तक रनिंग कॉस्ट आती है। अनार की डिमांड बहुत ज्यादा है, यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसकी कीमत ₹50 से लेकर ₹250 प्रति किलो तक मिल जाती है। करीब 2 साल में पौधे तैयार हो जाते हैं। एक एकड़ में 500 से 700 पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं।

3. ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती से भी किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इससे 10 से 15 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है। इसमें भी 1 से 2 लाख रुपए तक रनिंग कॉस्ट आती है। ड्रैगन फ्रूट का पौधा एक बार लगाने पर कई सालों तक उत्पादन देता है।

  • पहली तोड़ाई में लगभग 4 टन,
  • दूसरी तोड़ाई में 6–7 टन
  • तीसरी तोड़ाई में 10 टन तक उत्पादन मिल सकता है।

अगर कीमत ₹100 प्रति किलो मिलती है तो 10 लाख का मुनाफा और ₹150 प्रति किलो मिलती है तो 15 लाख तक का मुनाफा संभव है। ड्रैगन फ्रूट की मांग लगातार बढ़ रही है। इसकी खेती फरवरी से मार्च के बीच करना सबसे बेहतर रहता है, जब न ज्यादा ठंडी होती है और न ज्यादा गर्मी। एक एकड़ में 1500 से 2000 पौधे लगाए जा सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट के पौधों को सहारा देने के लिए खंभे लगाने जरूरी होते हैं। एक खंभे पर 3 से 4 पौधे लगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े- महिलाओं को मिला उपहार पर उपहार, सितंबर में 10 हजार रु देगी सरकार, 6 महीने बाद खाते में आएंगे ₹2 लाख, जानिए योजना