सोयाबीन की फसल में सफेद मक्खी और YMV का खतरा, ये जुगाड़ दिखायेगा अपना कमाल फसल रहेगी एकदम सुरक्षित, जानिए कैसे

On: Thursday, August 14, 2025 9:00 PM
सोयाबीन की फसल में सफेद मक्खी और YMV का खतरा, ये जुगाड़ दिखायेगा अपना कमाल फसल रहेगी एकदम सुरक्षित, जानिए कैसे

ये चीज सोयाबीन की फसल को कीटों से बचाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है इसका इस्तेमाल सोयाबीन की फसल पर जरूर करना चाहिए जिससे फसल कीटों से सुरक्षित रहती है और उत्पादन अच्छा होता है। तो आइये जानते है कौन सी चीज है।

सोयाबीन पर सफेद मक्खी और YMV का खतरा

बदलते मौसम के चलते नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सोयाबीन की फसल में कई कीटों का प्रकोप होने लगता है जो ध्यान न दें तो धीरे-धीरे पूरी फसल में फैलने लगता है। जिससे सोयाबीन की फसल खराब हो जाती है और किसानों का बहुत नुकसान होता है। इन दिनों सोयाबीन की फसल में ज्यादा तर सफेद मक्खी और YMV कैसे कीटों और रोगों का खतरा बढ़ रहा है सफेद मक्खी एक छोटा कीट है पत्तियों का रस चूसकर पौधों को कमजोर करता है जिससे पौधे की ग्रोथ में भी असर पड़ता है और पत्तियां पीली पड़ कर सिकुड़ जाती है। YMV जैसे विषाणुजनित बिमारियों को फैलाती है जिससे सोयाबीन की उपज और गुणवत्ता में बहुत अधिक गिरावट आ सकती है। इनकी रोकथाम के लिए समय पर उपाय कर लेना चाहिए जिससे फसल का नुकसान होने से बच जाता है।

यह भी पढ़े बैंगन की फसल में जिद्दी से जिद्दी कीड़ा होगा छूमंतर, ये 1 चीज पौधों के लिए बनेगी वरदान स्वस्थ-सुंदर-चमकदार बैंगन से लद जाएंगे पौधे

ये सस्ता जुगाड़ दिखायेगा अपना कमाल

सोयाबीन की फसल को सफेद मक्खी, एफिड्स, और थ्रिप्स जैसे कीटों से बचाने के लिए हम आपको पीले चिपचिपे कार्ड उसकके बारे में बता रहे है जिसे पीले स्टिकी ट्रैप भी कहा जाता है। ये एक बहुत प्रभावी और असरदार उपाय है। इस कार्ड को फसल के बीच-बीच में खेत के अंदर लगा देने से सारे कीट इसके पीले रंग की और आकर्षित होकर इस कार्ड पर चिपक जाते है जिससे कीटों की आबादी को नियंत्रित करने और फसल को बचाने में मदद मिलती है। पीले स्टिकी ट्रैप का उपयोग करने से कीटनाशकों का उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

पीले स्टिकी ट्रैप का उपयोग

पीले स्टिकी ट्रैप का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए पौधों के ऊपर या आसपास लटकाएं। एक एकड़ में पीले स्टिकी ट्रैप का उपयोग करने के लिए 22-25 कार्ड लगाए जा सकते है। इसके अलावा आप बुप्रोफेज़िन 25% एससी कीटनाशक का उपयोग भी कर सकते है जो मुख्य रूप से चूसने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए बहुत उपयोगी और असरदार साबित होता है। अगर कुछ पत्तियों में कीट लगे हुए है तो उन संक्रमित पत्तियों को तोड़कर खेत से बाहर नष्ट करके फेंक देना चाहिए।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े Agriculture tips: धान के सिंचाई के पानी में मिला दें 10 रूपए की ये चीज, धान की पैदावार में होगी बंपर वृद्धि खेतों में फूंक देगा जान, जाने नाम

Leave a Comment