Agriculture Tips: धान की फसल में है इस रोग का खतरा, किसान चिंतित न हो करें ये छिड़काव फसल रहेगी सुरक्षित, जाने रोकथाम के उपाय

On: Tuesday, September 16, 2025 9:00 PM
Agriculture Tips: धान की फसल में है इस रोग का खतरा, किसान चिंतित न हो करें ये छिड़काव फसल रहेगी सुरक्षित, जाने रोकथाम के उपाय

धान की फसल में इस रोग के लक्षण दिखते ही फसल में बचाव के उपाय तुरंत करना चाहिए जिससे फसल को कुछ नुकसान नहीं पहुँच पाता है। तो आइये जानते है कौन सा रोग है और क्या बचाव के उपाय है।

धान की फसल में है इस रोग का खतरा

धान की फसल में झुलसा रोग एक आम बीमारी है अगर इसके लक्षण फसल में दिखते है तो तुरंत रोकथाम के उपाय करना चाहिए। फसल में  झुलसा रोग की पहचान पत्तियों तने और बाली से की जा सकती है पत्तियों में  हल्के भूरे धब्बे पड़ने लगते है और बाली की गर्दन काली पड़ने लगती और और बाली में दाने नहीं बनते है। जिससे पौधों की ग्रोथ रुक जाती है। ये रोग फसल में ज्यादा यूरिया और नाइट्रोजन उर्वरक का इस्तेमाल करने से होता है साथ ही आर्द्रता, तापमान  और जल भराव से भी हो सकता है इसलिए फसल में संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करना चाहिए और जल निकासी की व्यवस्था उचित रखनी चाहिए। इसका अलावा फसल में लगे इस रोग को नियंत्रित करने के लिए हम आपको एक ऐसी दवा के बारे में बता रहे है जो झुलसा रोग को नियंत्रित करती है और फसल को सुरक्षित रखती है।

तुरंत करें इस दवा का छिड़काव

धान की फसल में लगे झुलसा रोग को कंट्रोल करने के लिए फसल में आप ट्राइसाइक्लाज़ोल दवा का छिड़काव कर सकते है ये एक कवकनाशी है जो झुलसा रोग को जड़ से खत्म करने के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है ये पत्तियों, तनों और बालियों पर लगने वाले फंगल रोग को फैलने से रोकता है। ये दवा पौधों के माध्यम से तेजी से अवशोषित होकर पौधे के सभी भागों में फैल जाता है जिससे पौधों को व्यापक रूप से सुरक्षा मिलती है। इसकी खासियत ये है की ये छिड़काव के बाद बारिश होने पर भी ये असरदार रहता है।

छिड़काव करने का तरीका

धान की फसल में ट्राइसाइक्लाज़ोल दवा का इस्तेमाल करने के लिए 350-400 ग्राम ट्राइसाइक्लाज़ोल को 450 से 500 लीटर पानी में घोलकर फसल में छिड़काव करना चाहिए इसका छिड़काव सुबह या शाम के समय करना बेहद उपयोगी और कारगर साबित होता है।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े टमाटर की फसल को ये खतरनाक रोग कर देगा बर्बाद, तुरंत करें नियंत्रण के उपाय नहीं तो पछताने के सिवा कुछ नहीं लगेगा हाथ, जाने उपाय