धान की खेती में धान की उपज बढ़ाने के लिए ये चीज बहुत लाभकारी साबित होती है इसमें मौजूद तत्व पौधों को भरपूर पोषण देते है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
धान की उपज में होगी बेशुमार वृद्धि
धान की खेती में अच्छे उत्पादन के लिए कड़ी मेहनत, देखभाल और अच्छे उर्वरक की बहुत जरूरत होती है लेकिन आज कल लगातार खेती में बढ़ता हुआ रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का इस्तेमाल मिट्टी की उर्वकता को खत्म कर रहा है जिससे जमीन बंजर हो रही है रासायनिक खाद और कीटनाशक से तैयार हुई फसल सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक साबित होती है। जिससे बीमारियां बढ़ रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए किसान अगर प्राकृतिक तरीके से खेती करेंगे तो भी फसलों से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है जिससे पैदा होने वाली उपज भी बेहतर होगी और मिट्टी अधिक उपजाऊ बनेगी। आज हम आपको धान की खेती में पैदावार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक ऐसी देसी चीज के बारे में बता रहे है जो धान की खेती के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है।

यह भी पढ़े जुलाई में करें इस फसल की खेती, दिन दूनी रात चौगुनी होगी कमाई खेती से छपेगा अंधाधुन पैसा, जाने नाम
धान की फसल में डालें ये 5 किलो देसी चीज
धान की फसल में डालने के लिए हम आपको सरसों की खली के बारे में बता रहे है ये एक प्राकृतिक खाद और कीटनाशक के रूप में काम करती है सरसों की खली में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है जो धान के पौधे के विकास के लिए बहुत आवश्यक होते है ये न केवल धान के पौधों के विकास और जड़ों को मजबूत करती है बल्कि मिट्टी की संरचना में सुधार और मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए भी बहुत गुणकारी साबित होती है जिससे धान के पौधों को पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है ये धान की फसल में अधिक कल्लों का विकास करती है जिससे बालियां और दाने अधिक लगते है और उपज में वृद्धि होती है।
कैसे करें उपयोग
धान की खेती में सरसों की खली का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए सरसों की खली को कूटकर बारीक कर लें और खेत में समान रूप से बिखेर दें। इसके अलावा आपको इसको पानी में भिगोकर 5-7 दिन के लिए रख दें और फिर उसमे थोड़ा पानी और मिलाकर सिंचाई के पानी के साथ खेत में छिड़काव करें ऐसा करने से पौधों को आवशयक पोषक तत्व प्राप्त होंगे जिससे धान की पैदावार जबरदस्त होगी।