दुनिया का सबसे महंगा आम जिसकी कीमत है लाखों रुपये प्रति किलो, जाने इसकी खेती का तरीका

दुनिया का सबसे महंगा आम जिसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलो है, जाने इसकी खेती का तरीका। दुनिया का सबसे महंगा आम “मियाजाकी आम” माना जाता है, जिसे जापान में उगाया जाता है। इसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। अगर आप इसकी खेती करना चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा क्योंकि यह आम सामान्य आम की तरह नहीं होता। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मियाजाकी आम की खासियतें

इसे “एग ऑफ सन” भी कहा जाता है। इसका वजन 350-900 ग्राम तक होता है। यह गहरे लाल से लेकर बैंगनी रंग का होता है। स्वाद में अत्यंत मीठा और जूस से भरपूर। इसमें शुगर कंटेंट 15% से ज्यादा होता है। एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है।

यह भी पढ़े: सरसों का नया रोज़ाना अपडेट, आज का सरसों मंडी भाव और व्यापारिक स्थिति

जलवायु और स्थान के साथ मिट्टी का चुनाव

मियाजाकी आम की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु उपयुक्त है। यह आम ज्यादा बारिश और आर्द्रता वाला वातावरण पसंद करता है। भारत में साउथ इंडिया केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी खेती की जा सकती है। दोमट या हल्की बलुई मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। मिट्टी का pH 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए। मिट्टी अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए।

बीज या पौधे कहा मिलेंगे

मियाजाकी आम के बीज जापान या अन्य देशों से इंपोर्ट किए जाते हैं। आप किसी लाइसेंस प्राप्त नर्सरी से पौधे मंगवा सकते हैं। यह आम सामान्य ग्राफ्टिंग (कलम) तकनीक से भी तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: मक्का मंडी रेट टुडे, किसान और व्यापारियों के लिए ताजा जानकारी

मियाजाकी आम की खेती कैसे करें

पौधे लगाने का सही समय जून से अगस्त के बीच है। पौधों के बीच 8-10 फीट की दूरी रखें। गड्ढों में जैविक खाद (गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट) अच्छी मात्रा में डालें। पौधों को लगाने के बाद नियमित सिंचाई करें। हर 7-10 दिन में हल्की सिंचाई करें। फल आने के समय पानी कम दें ताकि मिठास बढ़े। नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश (NPK) का संतुलित प्रयोग करें। साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी दें। पौधों की नियमित छंटाई करें ताकि अच्छी ग्रोथ और हवा का संचार हो। इसे पक्षी और कीटों से बचाने के लिए फलों को जालीदार बैग में ढकें। इस आम में फल आने में लगभग 3 से 5 साल लगते हैं। अप्रैल से जून के बीच फल तैयार हो जाते हैं।

मियाजाकी आम में रोग और कीट नियंत्रण

मियाजाकी आम पर पाउडरी मिल्ड्यू, एंथ्रेक्नोज़ और माइट्स जैसे रोगों का खतरा रहता है। जैविक कीटनाशक और फफूंदनाशक का प्रयोग करें। नीम का तेल या अन्य जैविक उपाय प्रभावी होते हैं।

मियाजाकी आम की खेती में लागत और कमाई

मियाजाकी आम की खेती के लिए एक एकड़ में 70-80 पौधे लगाए जा सकते हैं। शुरुआत में लागत ज्यादा होगी क्योंकि पौधे और देखभाल महंगी है। एक पौधा सालाना 50-80 आम दे सकता है और प्रति आम की कीमत 2000 से 25000 रुपये तक मिल सकती है। मियाजाकी आम की खेती से तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े: कढ़ी पत्ते की तेज बढ़वार के लिए इस्तेमाल कर ले मात्र ये एक चीज, जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ेगा पौधा

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment