यह एक पेड़ किसानों की तिजोरी फुल कर देगा, 9 लाख रु की लकड़ी, 1 हजार रु किलो जाता है बीज, जानिए खेती में कितना लगता है समय

On: Monday, September 8, 2025 3:00 PM
मंगोनिया पेड़ की कीमत प्रति घन फीट

किसान अगर पैसों का पेड़ लगाना चाहते हैं तो चलिए एक ऐसे ही पेड़ की जानकारी देते हैं, जो बहुत अच्छा मुनाफा देता है।

पेड़ की खेती

पेड़ की खेती में समय जरूर लगता है, लेकिन किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। जिनके पास खेती के लिए इतना समय नहीं है कि वे हर सीजन में अलग-अलग फसल लगा सकें, या जिनके पास ज्यादा जमीन है, वे खेत के कुछ हिस्से में ऐसे पेड़ लगा सकते हैं जो कुछ निश्चित समय के बाद लाखों का मुनाफा दे सकते हैं। यह एक तरह से लॉटरी साबित हो सकता है। आज हम बात कर रहे हैं महोगनी (मंगोनिया) के पेड़ की खेती की। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

मंगोनिया पेड़ की कीमत प्रति घन फीट

महोगनी, जिसे मंगोनिया भी कहा जाता है, की खेती से किसान अच्छे पैसे कमा सकते हैं। बस संयम रखने की जरूरत है क्योंकि इसके पेड़ 10 से 12 साल में तैयार होते हैं। तब तक अगर किसान इसकी सुरक्षा कर लें, तो एक पेड़ से ही 8 से 9 लाख तक की कमाई हो सकती है। इससे ज्यादा भी हो सकता है क्योंकि समय के साथ कीमत बढ़ती रहती है।

आज की स्थिति में महोगनी की लकड़ी 2000 से 22,00 रुपये प्रति घन फीट तक बिकती है। वहीं, इसके बीज लगभग 1000 रुपये किलो में बिकते हैं। इसके पत्तों का भी उपयोग होता है।

मंगोनिया की लकड़ी की खासियत

महोगनी पेड़ की लकड़ी बहुत ही खास होती है। इसका इस्तेमाल फर्नीचर में बड़े पैमाने पर किया जाता है क्योंकि यह लकड़ी मजबूत, टिकाऊ और सुंदर होती है। देखने में चमकदार लगती है और इसका रंग गहरा भूरा होता है।

इसी वजह से महोगनी की लकड़ी की बाजार में हमेशा डिमांड रहती है। इसकी लकड़ी का हर हिस्सा बिक जाता है। कुछ किसान तो इसके बीज से तेल निकालकर भी बेचते हैं।

यह भी पढ़े-गन्ना किसानों को मिला उपहार पर उपहार, बीज पर 1 हजार रु का अनुदान, यंत्रों पर 50% की छूट, फ्री ट्रेनिंग जैसी कई सुविधाएं