आ गया ये कम खर्चीली वाली फसल की खेती का समय, अक्टूबर में करें बुवाई दोगुनी होगी कमाई चारे की समस्या भी होगी खत्म

On: Monday, September 22, 2025 10:00 AM
आ गया ये कम खर्चीली वाली फसल की खेती का समय, अक्टूबर में करें बुवाई दोगुनी होगी कमाई चारे की समस्या भी होगी खत्म

ये फसल की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है इसका उपयोग न केवल अनाज के रूप में होता है बल्कि इसका भूसा, हरा चारा, साइलेज, और फीड के रूप में पशुओं को खिलाया भी जाता है जिससे किसानों की चारे की समस्या भी खत्म हो जाती है। तो चलिए विस्तार से जानते है कौन सी फसल है।

कम खर्चीली वाली फसल की खेती

इस फसल की खेती कम खर्चे में बहुत अच्छी कमाई कराने वाली होती है। इसकी मांग बाजार में काफी होती है क्योकि इसका उपयोग ससत्तू, दलिया, आटा जैसे कई व्यंजनों में होता है। इसमें मिनरल्स का बहुत अच्छा स्रोत होता है। ये कम पानी की फसल है जो कम उपजाऊ और क्षारीय भूमि में भी उगाई जा सकती है। आप इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है जौ की खेती की जौ की खेती बहुत उत्तम होती है। इसकी खेती में लागत मेहनत बेहद कम लगती है।

जौ की खेती

जौ की खेती व्यावसायिक रूप से की जा सकती है इसके लिए किसानों को जौ की अच्छी पैदावार देने वाली उन्नत क़िस्म का चयन करना चाहिए। इसकी खेती ठंडे मौसम में होती है आप इसकी बुवाई अक्टूबर के महीने में आराम से कर सकते है। जौ की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली दोमट, रेतीली दोमट और मध्यम काली मिट्टी सबसे आदर्श होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की जुताई करनी चाहिए और भूमि में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालना चाहिए। बुवाई के लिए लगभग एक हेक्टेयर में 45-55 किलो बीज की आवश्यकता होती है बुवाई के बाद जौ की फसल लगभग 90-125 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

कितना होगा उत्पादन

जौ की खेती से बहुत जबरदस्त उत्पादन और कमाई होती है एक हेक्टेयर में जौ की खेती अच्छी किस्म की खेती करने से लगभग  55-60 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मंडी में ये 1900 से 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकता है। आप इसकी खेती से करीब 1 से 1,20,000 रुपए तक की कमाई कर सकते है। जौ एक कम खर्चीली वाली फसल है इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है।

यह भी पढ़े सुगंध के मामले में बासमती भी फेल है इस प्रीमियम क्वालिटी वाले चावल के आगे, स्वाद और सेहत का कॉम्बो पैक, जाने नाम