3 महीने के समय में खेती से लखपति बनना चाहते हैं, वह भी सिर्फ ₹1 के पौधे से, तो आइए एक महिला किसान की सफलता की कहानी बताते हैं।
महिला किसान की सफलता की कहानी
खेती में महिलाएं भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं, अपना नाम रोशन कर रही हैं और अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। ऐसी ही एक महिला किसान हैं झारखंड के गोंडा जिले की पुतुल देवी, जो खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रही हैं।
पुतुल देवी बताती हैं कि उन्होंने मात्र ₹1 का पौधा लगाकर 1.5 लाख रुपए की कमाई की है। खास बात यह है कि यह सफलता उन्होंने सिर्फ 3 महीने में हासिल की है। उनका कहना है कि अभी भी फसल बाजार में जा रही है, यानी आने वाले समय में खेती से और ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सा पौधा लगाया और किस तरीके से खेती की।
इस सब्जी की खेती में है जबरदस्त मुनाफा
अगर आप सब्जी की खेती करना चाहते हैं, तो फूलगोभी की खेती एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। महिला किसान ने ₹1 के फूलगोभी के पौधे अपने खेत में लगाए। जिसमें 5000 पौधे लगाए और सुपर कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल किया जो की वर्मी कंपोस्ट खाद को मिलाकर बनाया जाता है। उन्होंने पौधों की रोपाई लगभग 2 फीट की दूरी पर की, जिससे पौधों को सही पोषण मिला और अच्छी पैदावार हुई।
वह बताती हैं कि इस खेती में उन्होंने जैविक खाद का इस्तेमाल किया, जिससे खर्च काफी कम आया। इसके साथ ही कीट और रोग नियंत्रण के लिए भी जैविक दवाओं का ही उपयोग किया गया।
कीट रोग के लिए जैविक दवा का इस्तेमाल
कीट रोग से बचाव के लिए पुतुल देवी ने अग्निअस्त्र नामक जैविक कीटनाशक का उपयोग किया। यह गोमूत्र, नीम, लहसुन, तंबाकू और हरी मिर्च के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इस जैविक दवा को किसान घर पर ही बना सकते हैं। अगर फसल में रस चूसक कीट, इल्ली या छिद्रक कीट लगते हैं, तो यह दवा काफी प्रभावी होती है। उन्होंने पौधों की रोपाई के लगभग 15 दिन बाद इस दवा का छिड़काव किया, जिससे उन्हें बहुत अच्छे परिणाम मिले।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













