धान की फसल में इन चीजों का स्प्रे फसल को हर तरह से सुरक्षित रखता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी चीजें है।
60-70 दिनों की हो गई है धान की फसल
धान की फसल अब 60-70 दिनों की हो गई है इस समय फसल में कुछ चीजों का स्प्रे करना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण काम है जो फसल के अच्छे बंपर उत्पादन के लिए बेहद जरुरी है। क्योकि धान की फसल में कीट, रोग और दीमक लगने का बहुत खतरा होता है इनसे बचाव के लिए फसल की देखरेख अच्छे से करना चाहिए। इस समय उचित सिंचाई और संतुलित उर्वरकों की आवश्यकता होती है और सही देखभाल से फसल की उपज में वृद्धि होती है।

धान की फसल में करें ये स्प्रे
60-70 दिनों की धान की फसल में पहले स्प्रे के लिए आप एंटीबायोटिक, फंगीसाइड, पाइमेट्रोज़िन और किसी भी कंपनी के चिपको को लें सकते है। धान की फसल में एंटीबायोटिक का प्रयोग फंगल रोगों के उपचार और नियंत्रण के लिए किया जाता है।बाली निकलने की अवस्था में फंगीसाइड का प्रयोग कवक नियंत्रण के लिए किया जाता है सीट ब्लाइट, बैक्टेरियल ब्लाइट और ब्लास्ट जैसे रोगों को रोकने में मदद करेगा। पाइमेट्रोज़िन धान की फसल में महू जैसे समस्याओं को रोकने में लाभदायक होता है चिपको इन सब के 100 % रिजल्ट को बड़ा देता है। चिपको से दवा की बूंदें पत्तों की सतह पर अच्छी तरह फैलती है और चिपक जाती है जिससे पत्तियों पर एक समान परत बनती है और कम रसायन में अधिक परिणाम मिलते है।
कैसे करें उपयोग
धान की फसल में एंटीबायोटिक का स्प्रे करने के लिए इसका डोज 20 ग्राम प्रति एकड़ है। दूसरे नंबर पर कोई भी अच्छा फंगीसाइड ले लेना है जिसका डोज 200 से 250 ml प्रति एकड़ के हिसाब से स्प्रे करना है। तीसरे नंबर पर ले लेना पाइमेट्रोज़िन ये धान की फसल में महू जैसे समस्याओं की रोकथाम करता है इसका डोज 100 ग्राम प्रति एकड़ है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद