गाय की एक मात्र ऐसी नस्ल जिसका पालन आपको बना देगा करोड़पति। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कई किसान खेती के साथ पशुपालन को भी महत्व देते हैं और अपनी कमाई का जरिया बना लेते हैं। आज के समय में लोग दूध बेचकर कमाई करते हैं इसको अपने बिजनेस का जरिया बना लेते हैं। आपको बता दे कि जो पशुपालन करना चाहते हैं उनके लिए यह सबसे शानदार गाय साबित होगी। इस नस्ल की गाय दूध बहुत तगड़ा देती है जिससे की आप अच्छी खासी मोटी रकम कमा सकते हैं। आइए इस नस्ल की गाय के बारे में जानते है।
गिर गाय पालन
अगर आप पशुपालन के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सबसे शानदार नस्ल की गाय साबित होने वाली है। हम बात कर रहे हैं गुजरात में मिलने वाली गिर गाय की जो आपके लिए सबसे तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस गाय को ज्यादा दूध देने की वजह से जाना जाता है। यह गाय रोजाना लगभग 30 से 80 लीटर दूध दे देती है।
यह भी पढ़े: यूरिया खाद की खरीदी में पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा किसानों ने, जमकर हुई खाद की खरीदी
गिर गाय की पहचान
गिर गाय को पहचाना बहुत आसान होता है क्योंकि यह बाकी देसी गायों से थोड़ी अलग नजर आती है। बता दे यह गाय आकार में थोड़ी बड़ी होती है। गिर गाय का माथा बड़ा होता है और आंखें छोटी और सुंदर नजर आती है। गिर गाय के सींग इसके कानों के पीछे नजर आते हैं। इतना ही नहीं है पीछे की तरफ मुड़े हुए होते हैं। इस प्रकार आप गिर गाय की पहचान कर सकते हैं।
गिर गाय के दूध के अनोखे फायदे
गिर गाय का दूध बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद साबित होता है। गिर गाय के दूध से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही गिर गाय के दूध में आठ प्रकार के प्रोटीन, 6 प्रकार के विटामिन, 21 तरह के अमीनो एसिड और 11 तरह के फैटी एसिड, 25 प्रकार के खनिज, 16 प्रकार के नाइट्रोजन यौगिक और चार प्रकार के फास्फोरस यौगिक, इसके साथ ही दो प्रकार की शर्करा पाई जाती है। इसी तरह गिर गाय का दूध बेहद फायदेमंद साबित होता है।
गिर गाय के दूध से कमाई
गिर गाय का दूध बेहद पौष्टिक और फायदेमंद होता है। गिर गाय के दूध में कई तरह के प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसकी बिक्री खूब ज्यादा होती है। यह गाय रोजाना 30 से 80 लीटर दूध देती है। जिसे बेचकर आप महीने के 20 से ₹30000 कमा सकते हैं। साथ ही सालाना आप इसे 1 से 2 लाख रूपए की कमाई कर सकते हैं।