रबी सीजन में दुनिया की सबसे महंगी खेती करते हैं ये किसान, 1 किलो की कीमत है 2 लाख रु, एक बीघा से मिलता है 15 किलो उत्पादन

On: Thursday, November 6, 2025 6:00 PM
दुनिया की सबसे महंगी खेती

रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है, तो चलिए जानते हैं इस सीजन में दुनिया की सबसे महंगी खेती कौन सी होती है।

दुनिया की सबसे महंगी खेती

खेती से लखपति-करोड़पति कैसे बने, इसके बारे में आज के समय में इंटरनेट पर कई जानकारियां मिल जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों के बारे में बताया जाता है। इसी में आज बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी खेती अफीम की। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव ₹2,00,000 प्रति किलो है। एक बीघा में अगर इसकी खेती की जाए, तो 15 से 16 किलो तक उत्पादन मिलता है। इसके अलावा अफीम की खेती करने पर पोस्ता दाना भी मिलता है, जो ₹1,00,000 प्रति क्विंटल मंडी में बिक जाता है। आईए जानते हैं, इसकी खेती कौन से किसान कर सकते हैं।

कौन से किसान कर सकते हैं इसकी खेती

अफीम की खेती सभी किसान नहीं कर सकते। इसकी खेती कुछ ही किसान कर सकते हैं, जिन्हें इसका लाइसेंस मिला होता है। जी हां अफीम की खेती लाइसेंस लेकर ही की जाती है, जिसके लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। भारत में अफीम की खेती लाइसेंस आधारित और सरकारी निगरानी में की जाती है। हर कोई इसे नहीं लगा सकता। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ अधिसूचित जिलों में ही अफीम की खेती होती है।

खेती के लिए मिट्टी और समय

अफीम की खेती के लिए अगर मिट्टी की बात करें, तो रेतीली दोमट मिट्टी इसके लिए बढ़िया मानी जाती है। लेकिन इसे लगाने से पहले मिट्टी की जांच कर लेना बेहतर होता है। अफीम की खेती के लिए pH स्तर 6.5 से 8 के बीच होना चाहिए। अफीम की खेती के लिए गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट बढ़िया मानी जाती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। इसे बुवाई से पहले देना होता है। अफीम की खेती के समय की बात करें, तो रवि सीजन में इसकी खेती की जाती है। अक्टूबर से नवंबर के बीच में किसान इसकी बुवाई करते हैं।

यह भी पढ़े- एक एकड़ से 3 लाख रु कमा सकते हैं किसान, नवंबर के अंतिम सप्ताह तक लगा दें यह फसल, पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ