आम का पेड़ फलो के गुच्छों से लद जायेगा आपको केवल अपनाने होंगे कुछ घरेलू नुस्खे

आम का पेड़ फलो के गुच्छों से लद जायेगा आपको केवल अपनाने होंगे कुछ घरेलू नुस्खे। आप भी चाहते है की आपके घर पर आमों से लदे हुए पेड़ रहे लेकिन फिर भी आपके घर के आम के पेड़ में फूल और फल नहीं आ रहे है, तब आपको घर में मिलने कुछ चीजों का उपयोग करके इसको फलदार बना देना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले मिट्टी की सेहत में सुधार लाना होगा। पेड़ को सही तरह से पोषण देना होगा और पेड़ की देखभाल पर ध्यान देना होगा। आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते है।

किचन में पड़ा हुआ कचरा

किचन में कई तरह की चीजे कचरे के रूप में पड़ी होती है जैसे अंडे के छिलके इसमें कैल्शियम पाया जाता हैं, इससे जड़ों को मजबूती मिलती है। चायपत्ती और कॉफी: जिसमे आपको नाइट्रोजन देखने को मिलता है, यह पत्तियों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। इसके साथ ही केले के छिलको में भी पोटैशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जोकि फूल और फल तैयार करने में बहुत ज्यादा मददगार होते हैं। इतना ही नहीं प्याज और लहसुन के छिलकों में सल्फर पाया जाता है, जो पेड़ को कीटों से बचाने में मददगार होता है।

यह भी पढ़े: किसान भाई गेहूं की थ्रेसिंग के लिए चुने सही समय वरना गेहूं की गुणवत्ता में आ जाएगी भारी गिरावट

गाय के गोबर और गोमूत्र के फायदे

गाय का गोबर कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। गाय का गोबर खाद के रूप में बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेड़ को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और बाकि जरुरी तत्व मिलते है। गोमूत्र में पोटैशियम और बाकि सूक्ष्म पोषक तत्व मिलते हैं, इससे पेड़ की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

गुड़ और छाछ के फायदे

गुड़ और छाछ के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपको बता दे गुड़ में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जिससे फूल और फल बनने में बहुत मदद मिलती है। इसके साथ ही छाछ के भी कई सारे फायदे है। आपको बता दे छाछ में कई तरह के अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं और जड़ों को बेहद मजबूत बना देते हैं। जिससे पेड़ो पर फलो के गुच्छे लगते है।

राख के फायदे

आज के समय में वैसे तो लोग गैस-चूल्हे का इस्तेमाल करने लगे है लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो घर में आज भी चूल्हे पर खाना बनाते है जिससे राख तैयार होती है। यह राख बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। आपको बता लकड़ी की राख में आपको पोटैशियम और कैल्शियम की मात्रा देखने को मिलती हैं, इससे फल बनने की प्रक्रिया तेज होती हैं। इतना ही नहीं इसको मिट्टी में मिलाने से फल लगने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस प्रकार इससे आम में पेड़ फल से लद जाते है।

यह भी पढ़े: 10000 प्रति पीस बिकने वाले इस आम को देखकर लोग होते हैं आकर्षित, दुनिया में सबसे महंगे आमों में होती है इसकी गिनती

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद