किसानों से MSP पर दलहन फसलें खरीदेगी सरकार, जिससे किसानों को लागत का 50% अधिक मुनाफ़ा मिलेगा।
MSP पर दलहन फ़सलों की खरीदी की गारंटी
दलहन फ़सलों की खरीदी किसानों से की जाएगी यह जानकारी किसानों को पहले ही दे दी गई थी। लेकिन राज्यसभा में विपक्ष ने यह सवाल उठाया कि क्या सरकार 100% उपज को MSP पर खरीदेगी और क्या इसकी गारंटी है. इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को दी जाती है, जिसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार किसानों से उपज की खरीदी करेगी।
राज्य नहीं तो केंद्र सरकार करेगी खरीदी
यदि किसानों की दलहन फ़सलें राज्य सरकार नहीं खरीदती हैं, तो केंद्र सरकार किसानों से दलहन फ़सलों की खरीदी करेगी। कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि अगर अनुमति होने के बाद भी राज्य सरकारें खरीद नहीं करतीं, तब फिर केंद्र सरकार NAFED जैसी संस्थाओं के माध्यम से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फ़सल खरीदेगी। मतलब की किसानों को उचित भाव जरूर मिलेगा।
लागत से 50% ज़्यादा मिलेगा मुनाफ़ा
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 से ही लागत पर 50% मुनाफ़ा देकर किसानों से MSP पर फ़सल खरीदने की पहल की गई है। तुअर और मसूर जैसी दलहन फ़सलों की खरीदी भी MSP पर की जाएगी, जिससे देश दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके। इस लिए किसानों को चिंता नहीं करना है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










