किसानों को मुफ्त में गेहूं के बीज दे रही सरकार, 2 लाख क्विंटल गेहूं के बीजों का होगा वितरण, इस राज्य के किसानों को सरकार ने दी राहत की खबर

On: Friday, September 26, 2025 3:00 PM
गेहूं के बीज मुफ्त में दे रही सरकार

गेहूं किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। रबी सीजन में गेहूं के बीज मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है जिससे लागत का खर्चा कम हो-

गेहूं के बीज मुफ्त में दे रही सरकार

रबी सीजन में कई किसान गेहूं की खेती करते हैं जिसमें पंजाब के किसान भी बढ़-चढ़कर गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं इस साल पंजाब में बाढ़ के कारण बहुत ज्यादा किसानों को नुकसान हुआ है। इसीलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों को राहत की खबर दी गई है। जिसमें बताया गया की 74 करोड रुपए का खर्चा करके दो लाख क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को मुफ्त में दिया जाएगा। जिससे रबी सीजन में किसान गेहूं की बुवाई कम खर्चे में कर पाएंगे क्योंकि किसानों को बहुत ज्यादा मदद की जरूरत भी है।

किसानों को हुआ 13800 करोड़ का नुकसान

पंजाब के किसानों को बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है। जिसमें एक आंकड़े के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा के कारण 13800 करोड रुपए का नुकसान किसानों का हुआ है जो की बहुत बड़ा आंकड़ा है बताया गया की बाढ़ से पंजाब के 2300 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए और 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित इससे हुए हैं। वही 5 लाख एकड़ की खड़ी फसल पानी में डूब गई बर्बाद हो गई। जिससे किसानों को बहुत ज्यादा बड़ा झटका लगा। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसने की मदद की जा रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री भी किसानों से मिले

केंद्रीय कृषि मंत्री जो देश भर के किसानों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने पंजाब के किसानों से भी मुलाकात की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब की बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया और साथ ही साथ राहत पैकेज का ऐलान भी किया गया। लेकिन राज्य सरकार ने इस पैकेज को कमतर बताया। साथ ही और मदद की मांग भी रखी हुई है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात करें तो उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। खेत में जाकर फसल नुकसान का जायजा लेकर किसानों की मदद का भी कहा।

जिसमें किसानों का कहना यह है कि उनके खेतों में बाढ़ के कारण सफाई की जरूरत है। जिसमें अभिलंब समय भी लग सकता है और खर्चा मेहनत अलग से।

यह भी पढ़े- किसानों को निशुल्क मिल रहा अलसी का बीज, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, लॉटरी के माध्यम से होगा चयन, जाने पूरी प्रक्रिया