गेंदे के फूलों की खास किस्म की खेती से किसानो की भर जाएंगी झोलियां, घर में बरसेंगे कोरे-कोरे नोट

गेंदे के फूलों की खास किस्म की खेती से किसानो की भर जाएंगी झोलियां। आज हम आपको गेंदे के फूल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके खेती करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में लोग पारंपरिक खेती को छोड़कर फूलों की खेती या फिर फलों की खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

ऐसा इसीलिए क्योंकि पारंपरिक खेती से किसानों को उतना मुनाफा नहीं मिल पा रहा है जितना फूलों की खेती या फिर फलों की खेती से मिलता है। आज हम आपको गेंदे के फूल के ऐसे किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती अगर आप करते हैं तो आपके खाली झोलियां पैसों से लबालब भर जाएंगी।

गेंदे के फूल की किस्म

गेंदे के फूलों की खेती अगर आप करते हैं तो आपको इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि आपको गेंदे की फूलों की उन्नत किस्म का चुनाव करना चाहिए जिससे कि आपको कम समय में ज्यादा कमाई मिल सके। गेंदे की फूलों की खेती अगर आप करते हैं तो आपको बता दे की गेंदे के फूल की खेती के लिए सबसे बेस्ट किस्म जाफरी किस्म होती है। अगर आप इस किस्म तो आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा साथ ही यह किस्म आपको कम समय में फूल देने लगेगी।

यह भी पढ़े: केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए योजना के तहत कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे खाद, बीज और कृषि यंत्र

गेंदे के फूलों का इस्तेमाल

गेंदे की फूलों के इस्तेमाल की अगर बात करें तो इसके फूलों का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है जिसके चलते इसकी मार्केट में खूब डिमांड रहती है। आपको बता दे की गेंदे के फूलों को पूजा पाठ और सजावट के साथ-साथ कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से इसकी मार्केट में खूब बिक्री होती है और हमेशा डिमांड बनी रहती है।

गेंदे के फूलों की खेती कैसे करें

गेंदे के फूलों की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको अच्छी गहरी जुताई कर लेनी चाहिए। इसके बाद में आपको गोबर खाद जमीन में मिला देना चाहिए ताकि जमीन उपजाऊ बन जाए। सितंबर से नवंबर के महीने तक इसकी बुवाई कर सकते हैं। इसके बाद में आपको 35 दिन बाद पौधे के सिरों को काट देना चाहिए ताकि पौधा जालीदार तैयार हो बिजाई के लगभग 60 से 70 दिन बाद आपको गेंदे के फूल प्राप्त होने लगेंगे। इस प्रकार आप गेंदे के फूल की खेती कर सकते हैं।

गेंदे के फूल से कमाई

गेंदे के फूल से कमाई की अगर बात करते हैं तो आपको बता दे की मार्केट में गेंदे के फूल की कीमत₹30 प्रति किलो पाई जाती है अगर आप एक एकड़ जमीन में इसकी खेती करते हैं तो आप इस हिसाब से इन फूलों से एक से दो लाख रुपए की कमाई आराम से कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: नरमा कपास के भाव नहीं हो पा रहे है स्थिर, लगातार उतार-चढ़ाव है जारी, जाने ताजा भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment