किसान ने खुद बनाई बेल की वैरायटी, बढ़ रही खेती से आमदनी, स्वाद और आकार के कारण है तगड़ी डिमांड, जानिए एक पौधे की कीमत

On: Thursday, December 25, 2025 9:00 AM
किसान ने बेल की कौन-सी नई वैरायटी तैयार की है

किसान ने ऐसी बेल की वैरायटी तैयार की है, जिससे अच्छा उत्पादन मिलता है तथा फल की गुणवत्ता भी बढ़िया होती है।

किसान ने बेल की कौन-सी नई वैरायटी तैयार की है

बेल की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए बढ़िया बेल की वैरायटी भी लगानी पड़ेगी। बेल की मांग गर्मियों में बहुत ज्यादा होती है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाता है। पेट की बीमारियों के लिए इसका सेवन अधिक किया जाता है। इससे जूस, मुरब्बा और कैंडी जैसे कई उत्पाद भी बनाए जाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और औषधीय गुणों से यह भरपूर होता है। इसलिए इसकी अच्छी बिक्री हो जाती है।

इसी बीच मुजफ्फरपुर जिले के भटौलिया गांव के रहने वाले किसान अविनाश कुमार ने बेल की एक नई किस्म विकसित की है, जिसे उन्होंने बनारसी M नाम दिया है। आइए आपको इसकी खासियत बताते हैं और यह भी जानते हैं कि इसे कैसे बनाया गया।

बेल की बनारसी M किस्म की खासियत क्या है

बेल का फल आकार में बड़ा हो और स्वाद भी अच्छा मिले, इसी उद्देश्य से किसान ने बनारसी M किस्म को विकसित किया। पहले वह दो वैरायटी की खेती कर रहे थे और दोनों वैरायटी अलग-अलग तरह की खूबियां रखती थीं। इसलिए किसान ने सोचा कि क्यों न इन दोनों को मिलाकर एक नई किस्म विकसित की जाए, जिससे और भी अच्छा परिणाम मिले।

इसके लिए उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल करके दोनों प्रजातियों को मिलाया और एक नई वैरायटी विकसित की, जिसका नाम बनारसी एम रखा। उन्हें इससे अच्छा परिणाम भी मिला। इसका फल आकार में बड़ा होता है, स्वाद मीठा और गूदा मुलायम होता है। इस पेड़ में कांटे भी नहीं होते, जिससे तुड़ाई करना आसान होता है। इस तरह बनारसी एम बेल की वैरायटी अच्छी मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि इससे कितनी कमाई होती है और एक पौधे की कीमत क्या है।

बेल के एक पेड़ से कितनी कमाई हो रही है

अगर बढ़िया बेल की वैरायटी बाजार में लेकर जाते हैं, तो गर्मियों में यह और भी महंगे दाम पर बिकती है। बनारसी एम वैरायटी से एक पेड़ से 500 से 600 रुपये तक की कमाई हो रही है। किसान इसके पौधों की बिक्री भी कर रहे हैं, जिसमें एक पौधा लगभग 60 रुपये में मिल जाता है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर के किसान इस पौधे की खरीद कर बागवानी शुरू कर रहे हैं। इस तरह नई बेल की वैरायटी की तलाश कर रहे किसानों के लिए यह किस्म एक अच्छा विकल्प साबित हो रही है।

यह भी पढ़े- किसानों को मिला ट्रैक्टर का उपहार, सीएम ने दी हाथों में नए ट्रैक्टर की चाबी, 7 किसानों को मिला ₹1 लाख के साथ प्रशस्ति पत्र