किसान ने 2 एकड़ जमीन मामूली से खर्चे से मक्के की खेती से कमाई 1 लाख रुपए। आज हम आपको एक ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं जो दांडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव के आदिवासी किसान है। इनका नाम श्रवण कुमार है। पहले ग्रीष्मकालीन में धान की खेती करने वाले इस किसान श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग की बताई सलाह के बाद दो एकड़ जमीन में मक्के की खेती शुरू की जिसके बाद उनको 88200 का सीधा मुनाफा हुआ जो कि धान की तुलना में दो गुना ज्यादा है।
मक्के की खेती में खर्चा
किसान श्रवण कुमार का कहना है कि इन्होंने मक्के की खेती शुरू की जिसमें उनका लगभग 11800 का खर्च आया। इसमें खाद और बीज के साथ बाकी व्यवस्थाएं की जिसमें उनको इतना खर्चा आया। इसके बाद उनको अच्छा खासा मुनाफा भी प्राप्त हुआ। वहीं जहां वह पहले धान की खेती करते थे उसमें लागत भी ज्यादा आती थी और कमाई भी कम होती थी।
कम पानी में की खेती
मक्के की खेती में किसान को जहां आय मे वृद्धि मिली वही पानी भी बहुत कम मात्रा में लगा इससे भूजल संरक्षण में भी बहुत ज्यादा सहायता प्राप्त हुई। इस खेती में सफलता मिलने के बाद किसान ने निश्चय किया कि वह मक्के की खेती करके कमाई करेगा।
जिला प्रशासन और कृषि विभाग की सलाह
किसान श्रवण कुमार का कहना है कि उनको जिला प्रशासन और कृषि विभाग की सलाह से संचालित पानी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए प्रशासन की प्रेरणा में वह ज्ञान की जगह पर मक्के की खेती करने के लिए प्रेरित हुए और अब वह मक्के की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
मक्के की खेती में लागत और कमाई
किसान ने बताया कि मक्की की खेती करने पर उनको दो एकड़ जमीन में लगभग 11800 का खर्चा आया। इसके बाद उनको 88200 का सीधे मुनाफा हुआ है। इस प्रकार किसान अच्छी कमाई कर रहा है।
यह भी पढ़े: सरसों के भाव ने पकड़ी जोरदार रफ़्तार, जाने कितना बदला सरसों का भाव