एक बीघा जमीन में फूलों की खेती कर किसान हो गया मालामाल, मामूली सी लागत में कमा रहा लाखों रुपए

आज हम आपको एक ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं जो की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हिंदूहारी गांव के निवासी है। इस किसान का नाम मनोज सिंह है। किसान पिछले कुछ सालों से फूलों की खेती के जरिए लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। इस किसान ने छोटे से जमीन के टुकड़े में कमाल कर दिखाया है। आज के समय में बहुत ही कम लागत के साथ लाखों रुपए कमा रहा है। आइए इस किसान की सफलता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फूलों की खेती

किसान मनोज सिंह का कहना है कि उनके गांव में लगभग सभी किसान पारंपरिक खेती करते हैं लेकिन इनका मन हमेशा से कुछ अलग और हटके करने का था। जिसके बाद उन्होंने देखा की मार्केट में फूलों की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। जिसके चलते उन्होंने फूलों की खेती शुरू कर दी।

फूलों की खेती शुरू करने के बाद मनोज सिंह ने देखा कि केवल तीन बीघा जमीन में फूलों की खेती करने पर उनको लाखों रुपए की कमाई होने लगी लेकिन इसमें उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने खेती नहीं छोड़ी और आगे बढ़ते रहे आज वह अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: शिमला मिर्च की खेती में यह सस्ती सी खाद डालेगी नई जान, जाने कैसे करना है इस्तेमाल

कई फूलों की करते हैं खेती

किसान मनोज सिंह का कहना है कि वह कई प्रकार के फूलों की खेती करते हैं। जिसमें वह गुलाब और रजनीगंधा के साथ गेंदा और गुलदाउदी के फूल उगाते हैं। इसकी मार्केट में अच्छी खासी डिमांड होने की वजह से इसकी कीमत भी अच्छी मिल जाती है। मनोज सिंह ने बताया कि इनको इन फूलों की खेती में प्रति एकड़ लगभग 40 से ₹50000 का खर्चा हो जाता है। जिसके बाद लगभग ₹100000 की बचत हो जाती है।

फूलों की खेती से कमाई

इन फूलों की खेती करके किसान अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं। बता दे कि इसकी खेती में किसान को प्रति एकड़ 40 से 50 हजार रुपए खर्च आ जाता है। जिसके बाद वह प्रति एकड़ ₹1 लाख तक की बचत कर लेते हैं। इस हिसाब से वह तीन बीघा जमीन में लाखों रुपए कमा लेते हैं।

यह भी पढ़े: नरमा कपास के साथ सरसो के भाव में हुआ परिवर्तन, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद