किसान ने खाद की किल्लत को लेकर विधायक से गुहार लगाई, लेकिन बदले में उसकी पिटाई हुई। आइए जानते हैं आखिर यह घटना कहाँ की है और क्या हुआ।
किसान ने माँगी खाद तो मिली सजा
देशभर में खाद की कमी से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जा रही है। मगर दुकानों की स्थिति देखें, तो वहाँ किसानों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। कहीं लाइन में खड़े-खड़े किसान बेहोश हो रहे हैं, तो कहीं उन्हें लाठियाँ खानी पड़ रही हैं।
ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा से सामने आया है। यहाँ बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने किसानों के सम्मान को ठेस पहुँचाई है। एक किसान ने विधायक के सामने खाद की गुहार लगाई, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई।

विधायक के नाती ने छोड़ा हाथ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है और देखा भी जा सकता है कि विधायक सुरेंद्र सिंह के नाती ने एक किसान रामलखन, के साथ हाथापाई की। उस वक्त विधायक सुरेंद्र सिंह भी वहाँ मौजूद थे, लेकिन उन्होंने रामलखन को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। बात यह बताई जा रही की किसान ने विधायक से खाद की किल्लत को लेकर बोला था और यह घटना हुई। हालांकि, इस घटना पर भाजपा के जिला अध्यक्ष का क्या कहना है, आइए जानते हैं।
जिला अध्यक्ष ने मामले की जाँच की बात कही
यह मामला तिघरा ग्राम पंचायत का है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे से इस विषय में बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक विधायक से उनकी कोई बात नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही वह इस मामले की पूरी जानकारी लेकर सामने आएंगे।
उन्होंने पूछने के बाद यह भी कहा कि अगर वीडियो सही है, तो यह बेहद अनुचित है। हालांकि, सत्यता की पुष्टि के बाद ही वे कोई ठोस बयान दे पाएंगे। उन्होंने कहा, आजकल का दौर एआई का है। ऐसे में यह जाँचना भी जरूरी है कि वीडियो असली है या नहीं, और अगर असली है तो यह जानना भी जरूरी है कि यह घटना किस कारण और किस परिस्थिति में घटी। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












