इस फसल की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है क्योकि इसकी खेती में लागत और मेहनत बहुत कम आती है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
मार्केट में बढ़ रही है इस फसल की डिमांड
इस पत्ती की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है इसकी पत्ती का इस्तेमाल खाने के कई व्यंजन में और औषधीय जड़ी बूटी में खूब होता है ये खाने में लाजवाब स्वाद डाल देती है इसकी खेती में खर्चा अधिक नहीं आता है आप इस फसल की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है ओरिगैनो की खेती की ओरिगैनो की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

ओरिगैनो की खेती
अगर आप ओरिगैनो की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। ओरिगैनो की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी बुवाई के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। इसके पौधे बीज और कटिंग दोनों के माध्यम से लगाए जाते है कटिंग से पौधा तैयार करने के लिए एक स्वस्थ पौधे से लगभग 5-6 इंच की कटिंग लेनी चाहिए। ओरिगैनो की खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप ओरिगैनो की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। क्योकि ओरिगैनो की सुखी पत्तियों की डिमांड बाजार में बहुत होती है एक एकड़ में ओरिगैनो की खेती करने से करीब 4 से 5 टन तक की पैदावार हो सकती है आप इसकी खेती से 1 से 2 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ओरिगैनो की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।