बढ़ती महंगाई से आम जनता को लगा झटका, गेहूं-आटा की बढ़ती कीमतों ने आम जनता को डाला मुश्किलो में

On: Friday, December 13, 2024 5:00 PM

लगातार बढ़ती महंगाई के चलते लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। फिलहाल गेहूं और आटे के दाम आसमान छू रहे हैं। अब ऐसे में आम जनता की लगातार मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

महंगाई से आम जनता परेशान

महंगाई को लेकर आम जनता परेशान हो रही है। क्योंकि फिलहाल महंगाई बढ़ चुकी है। तेल, मसाले और सब्जियों के बढ़ते दामों और गेहूं की बढ़ती कीमतें भी आसमान छू रही है इसके कारण आम जनता की जिंदगियां प्रभावित हो रही है। खाने की चीजों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है जिसके चलते आम जनता परेशानियों से जूझ रही है। विशेषज्ञों की माने तो फिलहाल मौसम का असर, लगातार हो रही आपूर्ति में बाधा और बढ़ती डिमांड इस महंगाई का कारण हो सकती है।

यह भी पढ़े: समयानुसार करें गेहूं की सिंचाई, एक्सपर्ट की राय सही तरह से सिंचाई करने पर बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन

थाली से गायब हुई रोटी

नौकरी कर रहे नौजवान घर से खाना न खाकर होटल में खाना ज्यादा पसंद करते है बल्कि उनको समय अभाव देखते हुए ऐसा करना पड़ता है लेकिन फिलहाल ऐसा हो रहा है कि होटल में भी रोटियां महंगी मिल रही है। आज के समय में एक रोटी ₹20 की पड़ रही है। इतना ही नहीं लोगों का यह तक कहना है कि अब रोटियां भी खाना छोड़ना पड़ेगा।

लोगों का कहना है कि इससे अच्छा कम रोटियां खाओ। प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि उनको लगता है कि अब रोटियां कम खाना पड़ेगा इतनी महंगी रोटियां हर दिन कैसे अफोर्ड कर सकते हैं। महंगाई ने यहां तक परेशान कर दिया है की थाली से रोटी गायब हो गई है।

गेहूं और आटे के दामों में भी बढ़ोतरी

कुछ समय से गेहूं और आटे की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इसी वजह से जो पहले ₹20 की 2 रोटी होटल में मिलती थी उसकी भी कीमतें बढ़ चुकी है। होटल संचालकों का भी कहना है कि अगर 20 रूपए की रोटी नहीं बेचते तो उन्हें नुकसान होगा और लागत भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि गेहूं और आटे के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से सभी लोगों को बहुत सफर करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े: 12वीं पास किसान में उड़ाए सबके होश, इतनी कमाई कर रहा लोग जानकार हो रहे है सन्न, जाने सफलता का मूलमंत्र

Leave a Comment