MP के किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार मिल रहा है, जिसमें किसान के अलावा पशुपालक और मछली पालक भी आवेदन कर सकते हैं।
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार
खेती, किसानी, पशुपालन, मछली पालन इत्यादि को सरकार प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि इसमें फायदा है। बेरोजगारी दूर होती है, लोगों को रोजगार मिलता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के रतलाम में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन/ आत्मा योजना के अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के जिला और विकासखंड स्तर पर सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया जा रहा है।
जिसमें जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को ₹25000, जबकि विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को ₹10000 का पुरस्कार मिलेगा। चलिए जानते हैं यह पुरस्कार किसे मिलेगा।
किसान-पशुपालक और मछली पालक
यह सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार किसान-पशुपालक और मछली पालक को मिलेगा। यानी कि अगर खेती से जुड़े हैं, उद्दानिकी फसलें लगाते हैं, किसी पशु का पालन करते हैं, दूध उत्पादन के लिए कार्यरत हैं या फिर मत्स्य पालन से जुड़े हुए हैं तो ऐसे में योजना का फायदा मिल सकता है।
लेकिन यहाँ पर यह शर्त है कि वैज्ञानिक एवं नवीन तकनीकों का इस्तेमाल करना जरूरी है। जो किसान वैज्ञानिक विधि से नवाचार अपनाते हुए खेती करते हैं और पशुपालन करते हैं, उन्हें यह उपलब्धि मिलेगी। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। तब आइये इसके बारें में जानें।
कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन
किसान-पशुपालक और मछली पालक करने वालों को इस पुरस्कार से समाज में सम्मान मिलेगा। साथ ही वे पैसों की मदद से और अच्छी खेती या पशुपालन कर पाएंगे। अगर इस योजना का फायदा लेने के इच्छुक हैं, तो बता दें कि 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा और आवेदन जमा करना होगा।
आवेदन पत्र का प्रारूप विकासखंड स्तर पर बीएएम या फिर एसडीओ (SDO) के कार्यालय में मिल जाएगा। खेती और पशुपालन में नाम कमाने का यह अच्छा मौका है और इसमें पुरस्कार भी अच्छा मिल रहा है।