किसान अपनी आय में वृद्धि करने के लिए तेल प्लांट लगाकर अधिक कमाई कर रहे हैं तो चलिए आज आपको एक किसान के बारे में बताते हैं कि वह कितना पैसा लगाकर कितनी कमाई तेल प्लांट से कर रहे हैं।
किसान का परिचय
कई ऐसी फसले हैं जिनकी खेती में किसानों को कम समय में अधिक कमाई होती है। साथ ही किसान अपनी आय में वृद्धि करने के लिए उत्पाद का प्रोसेस करके उसे बेंचते हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं किसान राममिलन की जो छतरपुर के रहने वाले हैं। छतरपुर मध्य प्रदेश के अंतर्गत आता है तो बता दे कि किसान राममिलन पटेल, 45 दिन के भीतर रात दिन मेहनत करके 3 लाख तक मुनाफा कमा लेते हैं। वह बताते हैं कि तेल का प्लांट उन्होंने लगाया है। जिससे 2 से 3 लाख तक शुद्ध मुनाफा होता है तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने किस तेल का प्लांट लगाया है और उसमें लागत कितनी आई।
पिपरमेंट तेल का प्लांट
दरअसल किसान ने पिपरमेंट तेल का प्लांट लगाया हुआ है और उन्हें इस काम से फुर्सत नहीं मिलती। क्योंकि इतने ग्राहक आते हैं वह बताते हैं की रात दिन उनका प्लांट चालू रहता है। तभी तो डेढ़ महीने के भीतर 3 लाख तक मुनाफा पहुंच जाता है। जिसमें वह बताते हैं कि पिपरमेंट की खेती से भी किसानों को कम लागत में अधिक फायदा होता है। तो चलिए पहले यह जान लेते हैं कि पिपरमेंट की खेती और उससे होने वाला मुनाफा क्या है। इसके बाद हम प्लांट में आने वाली लागत भी जान लेंगे।
पिपरमेंट की खेती
अगर किसान पारंपरिक खेती के बजाय कुछ नया आजमाना चाहते हैं तो पिपरमेंट की खेती भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन इसके लिए जलवायु, मिट्टी आदि चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जिसमें लागत और मुनाफा कि हम बात करें तो एक बीघा में अगर पिपरमेंट लगाते हैं तो 3000 तक लागत आती है और उससे कमाई ₹10000 तक हो जाती है। तो इस तरह देख सकते हैं कितना इसमें फायदा है और एक बीघा में किसान 13 से 15 लीटर तक तेल प्राप्त करते हैं। आपको बता दे कि इस पिपरमेंट तेल की कीमत 900 से ₹1000 तक रहती है। यानी की 1 लीटर तेल भी महंगा बिकता है। अच्छा फायदा देता है।
यह भी पढ़े- 52 हजार किसानों को मिलेगा सोलर पंप, फ्री में होगी खेत की सिंचाई, नहीं आएगा बिजली बिल
तेल प्लांट में लागत
किसान ने बताया कि इसमें एक बार लागत आती है और लंबे समय तक इससे कमाई हो सकती है। उन्होंने जब इसे लगवाया था तब उस समय उन्हें इसे लगाने में 3.5 लाख रुपए का खर्चा बैठा था। लेकिन आज इससे इन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। डेढ़ महीने में ही वह लागत निकाल लेते हैं। उन्होंने दो प्लांट लगाए हैं और यह दोनों की लागत उन्होंने बताई है। यानी कि दो टैंक में 3.5 लाख रुपए खर्च आया है। वह बताते हैं कि तेल निकालने के लिए पानी और आग की भी जरूरत होती है। पानी भी टैंक में डाला जाता है, और पाइपों की मदद से तेल और पानी अलग हो जाता है।
नीचे टैंक के आग लगाई जाती है। तेल पराने के लिए किसानों को 50 या 60 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कीमत देनी पड़ती है। इस तरह आप देख सकते हैं पिपरमेंट प्लांट लगाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि सभी किसान प्लांट नहीं लगवाते। तो अगर एक किसान भी यह प्लांट लगा लेता है तो आसपास के किसान तेल पेरा सकते हैं।