तेजी से बढ़ेगा मछली का वजन और आकार, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, मालामाल होंगे मछली पालक

मछली का वजन और आकाश जल्दी बढ़ेगा तो मछली पालको को अधिक फायदा होगा। तो चलिए इस लेख में जानते हैं की मछलियों का आकार वजन कैसे बढ़ाए और मछलियों को मरने से कैसे बचाएं।

मछली पालन

मछली पालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है। मछली पालन पहले से अब आसान हो गया है। कई तरह के अब आधुनिक साधन आ गए हैं जिससे मछली पालन हर कोई कर सकता है। सरकार भी मछली पालन पर सब्सिडी दे रही है। तालाब खुदवाने से लेकर मछली की खरीदी पर भी किसानों को आर्थिक मदद मिलती है। लेकिन मछली पालन में कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। नहीं तो मछलियां जल्दी मरने लगती हैं। उनका आकार नहीं बढ़ता, वजन नहीं बढ़ता, जिससे मछली पालकों को फायदा नहीं होता है।

तो चलिए इस लेख में ऐसी पांच चीज जानते हैं जिनका हर मछली पालक को ध्यान रखना चाहिए और इससे मछलियों का वजन तेजी से बढ़ जाएगा।

मछली पालक इन 5 बातों का रखें ध्यान

नीचे लेकर 5 बिंदुओं के अनुसार जाने की मछली पालन के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

  • सबसे पहले तो यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप चाहते हैं कि मछली का आकार और वजन तेजी से बढे तो उस हिसाब से आपको मछलियों के प्रजाति का चयन करना चाहिए। जैसे कि कैटफिश और तिलापिया। यह दोनों एक ऐसी मछली है जिनका आकार और वजन जल्दी बढ़ता है। बिक्री करने के लिए इनका पालन ज्यादातर लोग करते हैं। क्योंकि इससे उन्हें कम समय में अधिक फायदा होता है।

यह भी पढ़े- पाइप मोड़ने का ऐसा जुगाड़ किसानों को मेहनत से बचाएगा, Video में देखें युवा ने दिखाया गजब का कमाल

  • इसके अलावा दूसरी बात का यह ध्यान रखना चाहिए कि जहां पर मछली का पालन कर रहे हैं वह वातावरण कैसा है। मछलियों को साफ पानी पसंद होता है और माहौल भी शांत हो। ज्यादा शोरगुल का माहौल उन्हें पसंद नहीं होता है। इसकी वजह से मछलियों को नुकसान होता है। गंदे पानी में वह जल्दी मरती हैं और माहौल शांत नहीं होता तो उनका वजन भी नहीं बढ़ता है।
  • तीसरी बात की बात करें तो मछलियों के चारे पर ध्यान रखना चाहिए। मछलियों को उस तरह का चारा देना है जो उन्हें खाने में पसंद हो। इस बात का ध्यान रखें कि आपने कौन सी प्रजाति की मछली पाली है और उसे खाने में क्या पसंद है। अगर आप उसके पसंद का खाना देंगे तो उनका वजन भी तेजी से बढ़ेगा। अगर खाना उनके पसंद का नहीं रहता तो वजन कम होने लगता है।
  • मछली पालन में एक इस चीज का ध्यान रखना है की मछली के जो शिकारी होते हैं जैसे कि पक्षी या अन्य कोई जंगली जानवर उनसे अपनी मछलियों को बचाए। ध्यान रखें की मछली के शिकारी तालाब के आसपास ना दिखाई दे। अगर ऐसा होता है तो मछलिया डरी-सहमी रहती हैं। जिसकी वजह से उनका वजन नहीं बढ़ता।
  • एक आखरी बात मछलियों की हार्वेस्टिंग समय पर कर लेनी चाहिए। जैसे कि तालाब में जो मछलिया हार्वेस्टिंग के लिए तैयार है उन्हें समय पर हार्वेस्ट करें। ताकि जो छोटी मछलियां हैं उन्हें रहने के लिए ज्यादा जगह मिल सके। अगर बड़ी तैयार मछली ज्यादा समय तक रहती है तो छोटी मछलियों को बढ़ने में समस्या आती है। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखें कि जितना बड़ा तालाब है मछलियां उसके हिसाब से रखें। ताकि तालाब छोटा पर मछलियां ज्यादा ना हो जाए।

यह भी पढ़े- ना काटने ना चिपकाने की झंझट, 1 सेकंड में दो लपेटा पाइप जोड़ने का जुगाड़ है धांसू, Video में देखे कैसे

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment