गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है। चलिए जानते हैं, अगस्त में क्या काम करना है जिससे गन्ने की फसल अच्छी होगी और दाम भी बढ़िया मिलेंगे।
गन्ना की खेती में फायदा
गन्ना की खेती भी कई किसान करते हैं। जुलाई महीने में कई किसानों ने गन्ने की फसल लगाई हुई है, जिसमें समय-समय पर उन्हें कई काम पूरे करने होते हैं। तभी जाकर फसल अच्छी होती है। अगस्त का महीना चल रहा है, ऐसे में गन्ने के किसानों को कुछ जरूरी काम करने हैं, जिससे फसल को मजबूती मिलेगी तथा अच्छा भाव भी मिलेगा।
अगर किसान चीनी मिल में गन्ना बेचना चाहते हैं, तो ध्यान दें, क्योंकि अगर गन्ना अगर गिर जाता है, उसमें चीनी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में चीनी मिल वाले उस गन्ने को नहीं लेते हैं, जिससे किसान को परेशानी होती है। तो चलिए आपको बताते हैं, ₹5 का वह कौन-सा काम है जिसे करके गन्ने की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं।
गन्ने के किसान अगस्त में करें यह काम
गन्ने की खेती करने वाले किसानों को अगस्त महीने में गन्ने की दूसरी बार बंधाई करनी चाहिए। इससे गन्ने की फसल नीचे नहीं गिरेगी, मजबूती के साथ खड़ी रहेगी और गन्ने की गुणवत्ता भी अच्छी होगी।
इसके लिए बताया जाता है कि जब गन्ना करीब 5 फीट लंबा हो जाता है, तो किसानों को सूखी पत्तियों को एक साथ थन में बांधना चाहिए। एक थन को 50 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर सूखी पत्तियों के साथ बांधा जाता है। इससे फायदा यह होता है कि गन्ने की फसल तेज हवा से नहीं गिरती है।
सिर्फ ₹5 के खर्च से गन्ने के किसानों को हो रहा फायदा
खेती में अगर किसान ध्यान दें, तो कम खर्च में भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। बस सही समय पर सही कदम उठाना पड़ता है। अगस्त में गन्ने की बंधाई करना जरूरी हो जाता है, जिसमें एक मीटर की रस्सी पर लगभग ₹5 तक का खर्च आता है।
इससे गन्ना गिरता नहीं है और उसकी बढ़वार पर भी असर नहीं पड़ता है। बताया जा रहा है कि सूखी पत्तियों के साथ 1 से 2 मीटर लंबी रस्सी से बंधाई करने पर फसल को मजबूती मिलती है और खर्च भी कम आता है।
यह जरूरी है, क्योंकि जब किसान इतनी मेहनत और खाद-बीज पर पैसा खर्च करते हैं, तो एक अच्छी फसल लेने के लिए बीच-बीच में ये छोटे लेकिन महत्वपूर्ण काम भी करने चाहिए।