महिला ने आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद सरकारी योजना से जुड़कर खेती से अपनी किस्मत को चमका ली है। अब महीने के 15000 कमा रही हैं-
किसान की सफलता की कहानी
कई ऐसी महिलाएं हैं जो खेती किसानी में अपना नाम रोशन कर रही हैं। घर-परिवार को आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान कर रही है। जिसमें आज बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के दतिया के रहने वाली किसान सुनीता झा की, जो गरीब परिवार से ताल्लुक रख रही थी। उनके पति को नौकरी नहीं मिल रही थी, बेटे पढ़ लिख रहे थे, इसलिए हर तरह से पैसों की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने सरकारी योजनाओं से जुड़कर खेती करना शुरू किया। जिससे अब अच्छी कमाई हो रही है। उनके पति भी अब ड्राइवर का काम करते हैं। वह खेती करती हैं, जिससे घर अच्छे से चल रहा है बच्चे पढ़ लिख रहे हैं।
इस फसल से अच्छी आमदनी हो रही
पारंपरिक फसलों की तुलना में कई ऐसे किसान है जो अब सब्जी-फल इत्यादि की खेती कर रहे हैं। जिसमें सुनीता झा बताती है कि वह अरबी की खेती कर रही है। जिससे अच्छा मुनाफा होता है। कम खर्चे में इससे अधिक कमाई कर पा रही है। महीने के लगभग ₹15000 इससे मिल जा रहे हैं। अरबी की खेती किसान खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते हैं। जिसमें इस समय जुलाई में भी अरबी की खेती कर सकते हैं। जिससे दिसंबर या जनवरी तक में फसल तैयार हो जाएगी।
इन सरकारी योजनाओं की मिली मदद
केंद्र और मध्य प्रदेश राज्य सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। जिसमें सुनीता जी का कहना है कि शुरुआत में गणेश स्वयं सहायता समूह से जुड़ गई, जिससे उन्हें बहुत मदद मिली। फिर उन्होंने खेती करना शुरू किया और अच्छे इसमें कमाई अब हो रही है। महिला ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद भी किया कि उनके द्वारा महिलाओं के लिए जो सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उन्हें जागरूक करने के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वह सराहनीय है। महिलाओं को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। जिससे वह अपने आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं।