पेप्सी बेचना छोड़ शुरू की खेती, बताया कम खर्च में लाखों कमाने का तरीका, जानिए सालाना 9 लाख कमाने वाले किसान की सफलता की कहानी

कम लागत में खेती से अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसे ही किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो की 10000 लगाकर एक लाख कमा लेते हैं-

किसान की सफलता की कहानी

कई ऐसे किसान है जिनके पास है बढ़िया उपजाऊ मिट्टी है, और उनके क्षेत्र की जलवायु भी अच्छी है। लेकिन खेती से उतनी ही कमाई कर पाते हैं जितने में जीवन यापन हो जाए। उनकी आमदनी में वृद्धि नहीं हो रही है। इसीलिए हम समय-समय पर प्रगतिशील किसानों की कहानी लेकर आते हैं। जिससे किसानों को उनसे प्रेरणा मिल सके। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं मेहसाणा जिले के रहने वाले राजेश भाई किसान की जो अपने बेटे हर्षदभाई के साथ खेती करते हैं, और कम लागत में अधिक मुनाफा कैसे कमाए इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

वह बताते हैं की सालाना 8 से 9 लाख रुपए तक वह खेती से कमा लेते हैं। जबकि पहले वह पेप्सी, फल का जूस, श्रीखंड जैसे उत्पाद का व्यापार में करते थे। लेकिन उनका शौक था खेती करना। जिसे उन्होंने अपने पिता के जानें के बाद पूरा किया तो चलिए आपको बताते हैं उनकी सफलता का मूल मंत्र क्या है।

किन फसलों की कैसे करते हैं खेती और बिक्री

किसान ने बताया कि वह कौन सी फसले लगाते हैं, उनकी बिक्री कैसे करते हैं, और कम लागत के लिए क्या करते हैं। आपको बता दे कि वह प्राकृतिक खेती करते हैं। जिसमें जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। जिससे रासायनिक खाद का खर्चा नहीं आता। जैविक खाद से की गई खेती के उपज की अच्छी कीमत भी मिलती है।

वह सभी तरह की फसले लगाते हैं जैसे की सब्जियां, अनाज, फल आदि। सब्जियों में वह बैगन, प्याज, भिंडी, मेंथी, पालक, धनिया टमाटर आदि, और फल में आम, तरबूज, गन्ना आदि की भी खेती करते हैं। लगभग 19 प्रकार की फसले लगाते हैं। वह 8 बीघा की जमीन में खेती, बागवानी करते हैं।

उन्होंने बिक्री के लिए खुदरा बाजार में बेचने का फैसला लिया है। खुदरा बाजार में बिक्री करने से सीधे अच्छी कीमत पर उनके उपज की बिक्री होती है। खेती का काम राजेश भाई करते हैं और उनके बेटे हर्षद भाई बिक्री देखते हैं। जिससे दानों का काम अच्छे तरीके से होता है।

यह भी पढ़े-गर्मी में इस फल से 28 लाख कमा रहा किसान, ₹40 के भाव से बना फलों का राजा, जाने किसान की सफलता का मंत्र

लागत और मुनाफा

खेती-किसानी में अगर लागत कम है, तो किसानों को मुनाफा अधिक होगा। जिसमें लागत कम करने के लिए उन्होंने प्राकृतिक खेती का तरीका अपनाया है। वह बताते हैं की गाय का पालन भी करते हैं। जिससे गोबर और गोमूत्र मिलाकर जैविक खाद, कीटनाशक बनाते रहते हैं।

जिसमें खर्चे की बात करें तो एक बीघा में 10000 के लागत आती है। वही मुनाफा एक लाख तक हो जाता है। इस तरह जो किसान है कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा विकल्प है। सब्जियों से वह महीने के करीब 40 हजार रु कमाते है, जिससे 3.5 लाख रु तक मुनाफा सालाना चला जाता है। इसके आलावा अनाज भी वह सालाना 3-4 लाख से अधिक का बेंचते है। इस तरह कुल सब्जी, फल और अनाज मिलाकर सालाना 8 से 9 लाख रुपए कमा लेते है।

कई राज्य सरकार जैविक खेती के लिए अनुदान भी दे रही है, और केंद्र सरकार से भी उन्हें सब्सिडी मिलती है। जिससे अगर किसान के पास कोई आमदनी नहीं है तो भी खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- 1 एकड़ से 10 लाख कमा रहा किसान, ₹200 में 1 फल बेचकर हो रहा अमीर, जानिए किसान की सफलता का राज

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद