इस लेख में हम आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो बाढ़ से बर्बाद हुई जमीन से अच्छा मुनाफा कमा रहा है-
किसान की सफलता की कहानी
नमस्कार किसान भाइयों, आज फिर हम एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी जानेंगे, जिसने कमाल का दिमाग लगाया है, जिसकी बदौलत वो आज लाखों का मुनाफा कमा रहा है। जमीन ऐसी थी की वो पारंपरिक फसलें नहीं लगा सकते थे तो क्या हुआ, उन्होंने अपनी किस्मत चमकाने वाली फल खेती से मुनाफा कमा रहे है। दरअसल, किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के रहने वाले हैं, नाम शिलाजीत सिंह है और उनकी जमीन शारदा नदी के किनारे है। जिससे बाढ़ की वजह से जमीन पूरी तरह जलमग्न हो गई थी।
लेकिन अब पानी कम हो गया है और जमीन उपजाऊ हो गई है, ऐसे में वहां धान और गेहूं की खेती नहीं कर सकता थे, इसीलिए उसने फलों की खेती की और गर्मियों में बंपर मुनाफा कमाया, तो चलिए जानते हैं कौन सा फल कितने जमीन में लग रहा है।

इस खेती से किसानों की कमाई
दरअसल, बाढ़ के कारण जमीन रेतीली हो गई थी, ऐसे में किसानों ने तरबूज की खेती करने का सोचा और उन्हें इसमें सफलता भी मिली। तरबूज सेहत के लिए फायदेमंद होता है और गर्मियों में यह हाथों-हाथ बिक जाता है। उनका कहना है कि यह खेतों में ही बिक जाता है। वह इसे आसपास के मंडियों में भी ले जाते हैं और कुछ दूसरे जिलों में भी बिकता है। अगर तरबूज का स्वाद अच्छा हो तो यह जल्दी बिक जाता है और इसकी अच्छी कीमत भी मिलती है।
किसानों का कहना है कि आमतौर पर यह 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिकता है। इस तरह जिन किसानों की जमीन खाली हो गई है, वे भी गर्मियों में तरबूज, खरबूजा आदि की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। जमीन को खाली छोड़ने से यह बेहतर होगा।
कितनी जमीन पर करते हैं खेती
किसान का परिचय, कौन सी फसल लगाता है, इसकी जानकारी तो मिल गई, लेकिन अब बात करते हैं कि वह कितनी जमीन पर खेती करता है। तो आपको बता दें कि किसान के पास करीब 30 एकड़ जमीन है, जहां वह तरबूज उगाया जाता है और उसे इससे लाखों का मुनाफा हो रहा है। अगर कोई सामान्य जमीन पर तरबूज उगाता है तो उसे एक एकड़ से भी कम 3 से 5 लाख का मुनाफा होता है। अगर जमीन की बात करें तो मिट्टी अच्छी जल निकासी वाली है, उपयुक्त मानी जाती है। रेतीली मिट्टी में तरबूज की खेती कर सकते है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












