इस लेख में आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहा है जो की छोटी जमीन से भी हर सीजन में दो तीन लाख का मुनाफा कमा रहे हैं-
किसान की सफलता की कहानी
कुछ ऐसे भी किसान है जो खेती से हताश हो रहे हैं, उन्हें खर्च अधिक बैठ रहा है, कमाई कम हो रही है। ऐसे में जो किसान ज्यादा कमा रहे और अन्य किसानों के बीच प्रेरणा के स्रोत है, उनकी कहानी जानकर, मायूस हो चुके किसानों को भी हिम्मत मिलती है, और वह कुछ अलग तरीका आजमा कर खेती से होने वाली आमदनी को बढ़ाते हैं, लागत को कम कर पाते हैं.
जिसमें आज बात कर रहे हैं किसान मोहम्मद इंसुल की, जो कि बिहार के अररिया के रहने वाले हैं। किसान दो सब्जियों की खेती से हर सीजन में 2 से 3 लाख रुपए का मुनाफा कमा लेते हैं। वह बताते हैं कि लागत से 6 गुना अधिक की कमाई होती है तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फसल लगाते हैं कितनी लागत आती है।

किन फसलों की करते हैं खेती
दरअसल, किसान भाई सब्जियों की खेती करते हैं। जिसमें हरी सब्जियों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाते हैं। वह बताते हैं कि वह दो सब्जियों की खेती मुख्य तौर पर करते हैं। जिसमें करेला और बरबटी लगाते हैं। करेला सेहत के लिए फायदेमंद होने के नाते अच्छी कीमतों पर बिक जाता है। वहीं पर बरबटी भी हरी सब्जियों में डिमांड में रहती है। जिससे किसान को उनसे उचित आमदनी हो जाती है। वह बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती करके अपनी किस्मत बदल रहे है।
यह भी पढ़े- गेहूं में लग रहे घुन या कीड़े तो आइये बताते हैं फ्री का उपाय, जिससे गेहूं के कीड़े होंगे छूमंतर
खेती में आने वाली लागत
सब्जियों की खेती से किसान कम आमदनी में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। लंबे समय तक इससे आमदनी होती रहती है। जिसमें मंडी में हर रोज हरी सब्जियों की डिमांड रहती है। वह बताते हैं कि 10 कट्ठा की जमीन में बरबटी लगाते हैं 15 से 20 हजार लागत आती है, और कमाई 90000 तक आराम से हो जाती है। इसके अलावा 10000 लगाकर 90 हजार अन्य सब्जियों से कमाई होती है। कुल मिलाकर वह हर सीजन 2 से 3 लाख रुपए कमाते हैं इस तरह अन्य किसान भी सब्जियों की खेती करके आमदनी बढ़ा सकता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












