MP के किसानों को भी मखाना की खेती के लिए अनुदान मिलेगा। उन्हें मखाने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, आईए जानते हैं पूरी खबर-
MP में मखाना की खेती के लिए अनुदान योजना
जैसा कि आप जानते हैं बिहार में मखाना की खेती बहुत किसान करते हैं और उन्हें फायदा भी होता है। मखाना की खेती के लिए बिहार में विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी चलाई जा रही है। लेकिन अब मध्य प्रदेश के किसानों को भी मखाना की खेती के लिए अनुदान मिलेगा। मखाना की खेती के लिए सरकार मध्य प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। जिसमें चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट की तरह योजना को शुरू किया जा रहा है। अगर इसमें अच्छा उत्पादन मिलता है किसानों को आमदनी होती है तो अन्य जिलों के किसानों को भी इस योजना का फायदा दिया जाएगा।
मखाना की खेती के लिए 40% सब्सिडी
MP के किसानों को मखाना की खेती में 40% सब्सिडी मिल रही है, यानी की 40% हिस्सा सरकार देगी बाकी किसान को खर्च करना पड़ेगा। जिसमें मखाना उत्पादन करने के लिए किसानों को 75000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य 150 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती करना है। जिसमें लगभग 45 लाख रुपए सरकार खर्च कर सकती है। जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी मखाना की खेती करने के लिए।

इन चार जिलों में शुरू हो रहा पायलट प्रोजेक्ट
मखाना की खेती पर मिल रहे अनुदान को चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया गया है। जिसमें नर्मदापुरम, सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट का नाम आ रहा है। उद्दानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण आयुक्त अरविंद दुबे द्वारा यह जानकारी किसानों को दी जा रही है उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भी मखाना की खेती के लिए अच्छी जलवायु है। इसकी खेती से किसानों के आय में वृद्धि हो सकती है। इसलिए उद्दानिकी मंत्री द्वारा किसानों से अपील है कि इस योजना से जुड़े। कम खर्चे में मखाना की खेती करके अपने आमदनी में वृद्धि करें।
जिस तरीके से सिंघाड़ा की खेती किसान तालाब में करते हैं उसी तरीके से मखाना की खेती भी कर सकते हैं। मखाना की डिमांड समय के साथ बढ़ रही है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। देश के साथ भी विदेश में भी डिमांड है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










