मूंग के बीज सब्सिडी के साथ लेना चाहते हैं तो चलिए आपको राज्य सरकार की योजना के बारे में बताते हैं। जिसके लिए 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-
मूंग के बीजों पर सब्सिडी
मूंग की खेती में किसानों को फायदा है। यह मिट्टी की उर्वता को बढ़ाता है। कम सिंचाई में यह फसल बढ़िया तैयार हो जाती है। लागत भी कम आती है। मूंग की खेती किसान हरी खाद के रूप में भी करते हैं। गर्मियों के लिए यह अच्छा विकल्प है। जिसमें हरियाणा राज्य सरकार भी मूंग की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। मूंग के बीजों पर 75% की सब्सिडी दे रही है। तो चलिए आपको बताते हैं मूंग की कौन सी वेराइटी पर सब्सिडी मिल रही है। उसकी कीमत क्या है, और आवेदन की प्रक्रिया।
मूंग की एमएच 421 किस्म
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें मूंग की एमएच 421 किस्म के बीजों पर 75% की सब्सिडी दी जा रही है। जिसके बाद ₹170 वाला बीज किसानों को सिर्फ 42.50 रुपए में मिल रहा है। यह एक किलो की कीमत बताई गई है। इस वैरायटी की खेती किसान करेंगे एक एकड़ में चार से 4.8 क्विंटल उत्पादन मिल सकता है। 2 महीने में यह फसल तैयार हो जाती है।
इस किस्म की खासियत है कि यह पीले पत्ते के खिलाफ अवरोधक का काम करती है। इसके दाने चमकीले हरे रंग के और मध्यम आकार के होते हैं। एक किसान करीब 30 किलो यानी की तीन एकड़ में खेती करने के लिए बीज अनुदान पर प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़े- MP के लाखों किसानों को मिला सीएम का उपहार, सिंचाई के लिए होगा पानी ही पानी, डगवेल विधि से जमीन का वाटर लेवल बढ़ाएगी सरकार
आवेदन कहां करें
हरियाणा के किसान मूंग की खेती करने के लिए इच्छुक है तो हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 20 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड किसानों को सब्सिडी पर बीज मिलेंगे। यह एक लाभकारी योजना है। किसानों को सिर्फ 25% भुगतान करके ही बीज मिल जाएंगे जिससे मूंग की खेती में लागत कम हो जाएगी।
यह भी पढ़े- उबड़-खाबड़ जमीन होगी समतल, लेजर लैंड लेवलर मशीन पर 50% सब्सिडी मिल रही है, 9 अप्रैल को किसानों की निकलेगी लॉटरी