गन्ना उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार गुड़ उत्पादन इकाई लगाने के लिए 1 करोड़ रुपए तक का अनुदान दे रही है।
गुड़ उत्पादन इकाई लगाने के लिए कहां मिल रही सब्सिडी?
गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी डिमांड पहले से ही बहुत ज़्यादा रही है। अच्छी गुणवत्ता वाला गुड़ आज भी अच्छी कीमतों पर बिकता है। इसी वजह से बिहार में गुड़ उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार, गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर ₹6 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का अनुदान दे रही है।
दरअसल, यूनिट की क्षमता के आधार पर अनुदान कम या ज़्यादा दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं योजना क्या है, आवेदन कैसे करना है, और किस क्षमता पर कितना अनुदान मिलेगा।
गुड़ उत्पादन इकाई पर कितनी सब्सिडी मिल रही है?
गुड़ उत्पादन इकाई स्थापित करने में लंबा-चौड़ा खर्च आता है, लेकिन आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार आर्थिक मदद कर रही है। यह बिहार के किसान और युवाओं, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि गुड़ उत्पादन इकाई लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है। यानी आधा खर्च सरकार उठाएगी। अनुदान चार श्रेणियों में दिया जा रहा है
- 5 से 20 टन प्रतिदिन क्षमता वाली यूनिट पर ₹6 लाख तक अनुदान
- 21 से 40 टन प्रतिदिन क्षमता वाली यूनिट पर ₹15 लाख तक अनुदान
- 41 से 60 टन प्रतिदिन क्षमता वाली यूनिट पर ₹45 लाख तक अनुदान
- 60 टन प्रतिदिन से अधिक क्षमता वाली यूनिट पर 1 करोड़ रुपए तक अनुदान
यानी, चाहे आप छोटे पैमाने पर या बड़े पैमाने पर गुड़ उत्पादन इकाई लगाना चाहें, सरकार हर तरह से मदद कर रही है। अब जानते हैं कि आवेदन की आखिरी तारीख क्या है, क्योंकि समय बहुत कम बचा है।
गुड़ उत्पादन इकाई पर अनुदान के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
गुड़ उत्पादन इकाई पर अनुदान पाने के लिए इच्छुक व्यक्ति 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यानी कि आवेदन करने के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए गन्ना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या सहायक निदेशक से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जिसमें जानकारी मिल रही है कि गन्ना उद्योग विभाग की इस https://ccs.bihar.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










