फसल को रोग मुक्त बनाने के लिए बीज उपचार करें किसान, 75% पैसा देगी सरकार, जानिए कैसे उठाएं योजना का फायदा

फसल अगर रोग मुक्त होगी तो किसानों को नुकसान नहीं होगा, उत्पादन अधिक होगा, इसीलिए बीज उपचार करना जरूरी होता है तो चलिए जानें राज्य सरकार से कैसे 75% सब्सिडी प्राप्त करें ताकि लागत कम हो जाए-

बीज उपचार के फायदे

सबसे पहले हम बीज उपचार के बारे में जान लेते हैं, तो किसान बीज की बुवाई से पहले उसका उपचार करते हैं। जिससे फसल में कई तरह के रोग नहीं लगते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। फसल की गुणवत्ता और उत्पादन भी बदल जाता है। पहले से बेहतर फसल होती है, उत्पादन अधिक मिलता है, अंकुरण की क्षमता बढ़ जाती है। बीज उपचार न करने से कई रोग लगते है जैसे कि फाल्स स्मट, हरदिया, बीजजनित रोग, मृदाजनित रोग, और कीटों से होने वाले रोग आदि लग जाते है।

इसके अलावा कभी-कभी बीज में फंगस आदि की समस्या भी आ जाती है। लेकिन अगर किसान बीज का उपचार कर लेंगे तो फसल को रोग मुक्त बना सकते हैं। इसीलिए राज्य सरकार किसानों को भी उपचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जिसमें किसानों को 75% अनुदान मिल रहा है। यानी कि सिर्फ 20% किसान को खर्च करना पड़ेगा तो चलिए आपको बताते हैं बीज उपचार के लिए किन चीजों का इस्तेमाल होता है-

कैसे होगा बीज उपचार

बीज उपचार रासायनिक और जैविक तरीके से भी किया जा सकता है। जिसमें रासायनिक उपचार किसान करेंगे तो उसके भी दो तरीके हैं जैसे की बीज और दवाई को पानी में घोलकर मिलाया जाता है और फिर छाया में सुखाकर लगाया जाता है। इसके अलावा बीजों पर दवाई चिड़कर भी बीज उपचार किया जा सकता है चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानते हैं मात्रा के बारे में-

  • किसान थीरम 75% का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मात्रा 2.5 ग्राम 1 किलो बीज में ली जाती है।
  • इसके अलावा कार्बेंडाजिम 50% इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मात्रा 3 ग्राम 1 किलो बीज के लिए ली जाती है।
  • अगर धान की खेती करने जा रहे हैं, जीवाणु झुलसा रोग से फसल को बचाना चाहते हैं, तो 25 ग्राम बीज में लगभग 4 ग्राम इस स्ट्रेप्टोसाइक्लिन का घोल तैयार करें और उन चीजों को बढ़िया से मिलाकर सुखाकर खेती करें। इससे फसल को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़े- छोटे कीड़ों से लेकर नीलगाय जैसे बड़े जानवर फसल को मुँह नहीं लगाएंगे, 2 लीटर यह जैविक तेल पानी में मिलाकर छिड़के, 50% अनुदान के साथ यहां मिल रहा तेल

बीजों उपचार के लिए सब्सिडी

बीज उपचार के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें किसानों को 75% सब्सिडी का लाभ डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में मिलेगा। जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा। यह अभियान कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान बीज उपचार करके होने वाले नुकसान से बच सके। योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विभाग के https://agriculture.up.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इस योजना से किसानों की खेती में लागत कम और आय में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े- इस फूल की खेती के लिए सरकार किसानों को देगी 40 हजार रु, सिर्फ आधे खर्च में होगा किसानों का विकास, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment