ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को 40% अनुदान मिल रहा है, चलिए आपको बताते हैं योजना क्या है, कितना खर्चा आएगा, सब कुछ-
सेहत का खजाना मशहूर ड्रैगन फ्रूट
ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, तथा त्वचा स्वस्थ रहती है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट भर-भर के होता है जो इंसान के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसको खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। कई तरह की बीमारियां इसके सेवन से ठीक होती है। इसलिए किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिलेगी, और किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर पाएंगे। इसीलिए सरकार किसानों को इसकी खेती करने के लिए पैसे दे रही है।
ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सब्सिडी
किसान भाइयों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सब्सिडी मिल रही है। यहां पर बात कर रहे हैं बिहार राज्य सरकार की, जहां किसानों को ड्रैगन फ्रूट लगाने पर 40 फ़ीसदी अनुदान मिल रहा है। यह अनुदान ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत किसानों को दिया जा रहा है। जिसमें किसानों को 2,70,000 रुपए के सब्सिडी मिल रही है। यहां पर प्रति हेक्टेयर 6,75,000 रु की लागत किसान को आ रही है। जिसमें 40% हिस्सा किसानों को दिया जा रहा है। यह पैसा किसानों को दो हिस्सों में मिलेगा। जिसमें पहली किस्त में 1,62,000 रु, दूसरी किस्त में 1 लाख 8000 रुपए मिलेंगे।
सब्सिडी का लाभ ऐसे उठाएं किसान
किसान भाई अगर इस सब्सिडी योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो उसके लिए वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा ऑफलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपने जिले के सहायक निदेशक और उद्यान विभाग में जाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी ले सकते हैं। योजना का नाम ड्रैगन फ्रूट विकास योजना है। जिसमें किसान हॉर्टिकल्चर की वेबसाइट पर जाकर इस योजना के अंतर्गत आवेदन जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- धनिया-मेथी जैसे 5 मसाले की खेती के लिए 20 हजार रु दे रही सरकार, जानिए कैसे मिलेगा योजना का फायदा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











