किसानों के लिए बंपर ऑफर, ट्रैक्टर-मिनी राइस मिल-फ्लोर मिल पर 80 से 90% तक की सब्सिडी, बेहद सस्ते में मिल रहे कृषि यंत्र

On: Tuesday, February 3, 2026 1:20 PM
फ्लोर मिल और राइस मिल पर सब्सिडी

कृषि यंत्र पर किसानों को भारी सब्सिडी मिल रही है जिससे खेती सही तरीके से कर पाएंगे और घर बैठे व्यवसाय भी कर सकते हैं।

फ्लोर मिल और राइस मिल पर सब्सिडी

गांव में कमाई करने के लिए फ्लोर मिल और राइस मिल एक अच्छा विकल्प है। यही वजह है कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड के भूमि संरक्षण निदेशालय रांची द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी जा रही है। जिसमें फ्लोर मिल, राइस मिल पर भी सब्सिडी मिल रही है।

तो बता दे की फ्लोर मिल किसान सिर्फ ₹11000 में खरीद सकते हैं। क्योंकि इसमें 80% की सब्सिडी मिल रही है, और इससे घर बैठे हर दिन ₹2000 कमा सकते हैं। इसके अलावा मिनी राइस मिल जो की सिंगल फेस से ही चलेगी घर के बिजली को इस्तेमाल करके, इस पर भी 80% अनुदान मिल रहा है। जिसके बाद इसे सस्ते में खरीद सकते हैं।

ट्रैक्टर-पावर वीडर और पंप सेट पर सब्सिडी

किसानों को ट्रैक्टर पावर वीडर और पंप सेट पर भी सब्सिडी जा रही है। जिसमें ट्रैक्टर पर 50% सब्सिडी, पावर वीडर पर 80% सब्सिडी और पंप सेट पर 90% सब्सिडी दी जा रही है जो की किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत दिया जा रहा है। जिसके लिए किसानों को कहां संपर्क करना है, कौन से दस्तावेज लगेंगे,इस के बारे में जानते हैं।

कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए कहां संपर्क करें

किसानों को कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है। जिससे वह कम खर्चे में कृषि यंत्र खरीद के खेती के कार्य को आसान बना सके और सही तरीके से करके उत्पादन ज्यादा प्राप्त कर सके। इसके अलावा खेती से अतिरिक्त आमदनी के लिए किसान समृद्धि योजना के तहत उन्हें मिनी राइस मिल, फ्लोर मिल जैसे यंत्रों पर भी सब्सिडी दी जा रही है। जिससे घर बैठे कमाई कर सके योजना का फायदा लेने के लिए ऑनलाइन कृषि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं या जिला कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

दस्तावेजों की बात करें तो किसान को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, जमीन की रसीद देनी होगी। इसके अलावा आप जिस चीज पर अनुदान ले रहे हैं उसके हिसाब से दस्तावेज आपके कार्यालय के द्वारा बताए जाएंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी कृषि पर पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड रांची द्वारा दी जा रही है।

यह भी पढ़े- किसानों का सपना चूर-चूर हुआ, बजट 2026 में नहीं बढ़ा PM किसान का पैसा, विपक्ष ने कहा फर्जी बजट