गन्ने की खेती कृषि यंत्रों से करना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं कि बिहार सरकार द्वारा इस समय गन्ना यांत्रिकीकरण योजना शुरू की गई है।
गन्ना यांत्रिकीकरण योजना
गन्ने की खेती में आने वाली मेहनत, लागत और समय को बचाने के लिए किसान कृषि यंत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गन्ने की खेती आसान होगी और पैदावार भी पहले से अधिक मिलेगी, क्योंकि सही तरीके से खेती हो सकेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने गन्ना यांत्रिकीकरण योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत किसानों को गन्ने की खेती के लिए आवश्यक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। यानी केवल 50 प्रतिशत खर्च करके किसान कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन कैसे करें और किसानों के चयन की प्रक्रिया क्या रखी गई है।
गन्ने की खेती के लिए कृषि यंत्रों पर कैसे मिलेगा अनुदान
गन्ने की खेती के लिए कृषि यंत्र लेना चाहते हैं, तो इसके लिए केन केयर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 बताई जा रही है। गन्ने की खेती से जुड़े चिन्हित कृषि यंत्रों पर सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। इससे गन्ने की फसल का उत्पादन बढ़ेगा, लागत घटेगी और किसानों को मेहनत कम करने में मदद मिलेगी।
एक किसान को कितने कृषि यंत्र अनुदान पर मिलेंगे
योजना की जानकारी देते हुए आपको बता दें कि एक किसान को अधिकतम तीन कृषि यंत्र अनुदान पर मिलेंगे। मतलब कि एक किसान तीन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन जमा कर सकता है। अलग-अलग किसानों को कृषि यंत्र के लिए अलग आवेदन जमा करने होंगे। आवेदन के बाद जिला स्तरीय जांच होगी, जो कि संबंधित कार्यालय और चीनी मिल के द्वारा की जाएगी। इसके बाद आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से होगा और चयनित किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










