154 गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 60% सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए कैसे आएगा खाते में अनुदान का पैसा

On: Thursday, January 8, 2026 12:52 PM
गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

गन्ना की खेती के लिए जरूरी आधुनिक कृषि यंत्रों पर सरकार 60% तक सब्सिडी दे रही है। इसके लिए किसानों को समय पर कृषि उपकरण खरीदकर भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं कि अनुदान का पैसा किसानों के खाते में कैसे मिलेगा।

गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

गन्ना की खेती में मेहनत और लागत को कम करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। बिहार में गन्ना उद्योग विभाग की यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरणों पर 50 से 60% तक सब्सिडी दी जा रही है। इससे किसान कम लागत में इन कृषि यंत्रों की खरीदी कर सकते हैं और खेती के कार्यों को आसान बना सकते हैं। इसके साथ ही किसान इन यंत्रों को किराए पर देकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकते हैं।

वर्ष 2025-26 में तृतीय चरण में नौ प्रकार के आधुनिक गन्ना कृषि उपकरणों पर 154 किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि किन कृषि यंत्रों पर अनुदान मिल रहा है और अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है।

गन्ना किसानों को कौन-कौन से कृषि उपकरण अनुदान पर मिल रहे हैं

गन्ना किसानों को कई कृषि उपकरणों पर अनुदान मिल रहा है जिसमें रोटावेटर, मिनी ट्रैक्टर 4WD, ट्रैक्टर माउंटेड, डिस्क हैरो, पावर टीलर, लैंड लेवलर, लेजर लेवलर, रैटून मैनेजमेंट डिवाइस, हाइड्रॉलिक स्प्रेयर, और पावर वीडर आदि के बारें में बताया जा रहा है।

गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों का अनुदान कैसे मिलेगा

गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए SuMech पोर्टल पर सूचीबद्ध अधिकृत यंत्र विक्रेताओं से किसी एक उपकरण की खरीद करनी होगी। इसके बाद किसान को कृषि यंत्र की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। यंत्र क्रय के बाद विभागीय सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद जितनी अनुदान राशि स्वीकृत होगी, वह डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

स्वीकृति पत्र की वैधता 18 जनवरी 2026 तक है, इसलिए इससे पहले ही कृषि यंत्र की खरीद करना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए किसान 0612-2215-788 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्यदिवसों में संपर्क किया जा सकता है। यह हेल्पलाइन नंबर गन्ना उद्योग विभाग द्वारा किसानों के लिए जारी किया गया है।

यह भी पढ़े- किसानों को सस्ती पड़ेगी खाद, डीएपी खाद पर 36% ज्यादा मिलेगी सब्सिडी, 31 मार्च 2026 तक होगा फायदा, जानिए NBS योजना