ये सब्जी मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है क्योकि इसका इस्तेमाल कई व्यजनों को बनाने में बहुत होता है 5 स्टार होटलों में इसकी डिमांड ज्यादा होती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी है।
गन्ने के बीच छींट दें इस सब्जी के बीज
गन्ने की खेती बहुत लाभकारी होती है लेकिन गन्ने की फसल को तैयार होने में कम से कम करीब 8 से 9 लगते है ऐसे में गन्ने के किस्म गन्ने के पौधों के बीच इस सब्जी के बीज को लगाकर कम दिनों में बहुत जबरदस्त डबल कमाई कर सकते है इस सब्जी की खेती से न केवल ज्यादा पैदावार मिलती है बल्कि इसकी मांग बाजार में बहुत होती है आप गन्ने की फसल के बीच में इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म की खेती की तो चलिए जानते है इसकी खेती कैसे की जाती है।

कैसे करें खेती
गन्ने के पौधों के बीच शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म की खेती संभव है लेकिन इसमें कुछ खास बातों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गन्ने और शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म की खेती को एक साथ करने से किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है क्योकि गन्ने के पौधों के बीच खाली जगह का उपयोग इसकी खेती के लिए किया जा सकता है। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म के बीज आपको बीज भंडार की दुकान में आसानी से मिल जायेंगे। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार करें फिर खेत में रोपाई करें। गन्ने की दो लाइनों के बीच 45-60 सेमी की दूरी पर शिमला मिर्च के पौधे लगाएं। इसके पौधों में नियमित रूप से खाद पानी देना है। रोपाई के बाद शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म की फसल करीब 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
गन्ने के पौधों के बीच शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म की खेती से किसान बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है एक हेक्टेयर में शिमला मिर्च की अर्का गौरव किस्म की खेती से करीब 250-300 क्विंटल तक उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये श्मिला मिर्च की उच्च उपज देने वाली किस्म है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद












