1 हेक्टेयर में छींट दें 12 KG ये बीज, 45-50 दिनों में खेती से होगा लाखों का मुनाफा मार्केट में बिकेगी हाथों हाँथ, जाने नाम

On: Tuesday, October 21, 2025 9:00 PM
1 हेक्टेयर में छींट दें 12 KG ये बीज, 45-50 दिनों में खेती से होगा लाखों का मुनाफा मार्केट में बिकेगी हाथों हाँथ, जाने नाम

इस फसल की खेती कम लगात और कम दिनों में ज्यादा कमाई वाली होती है इसकी मांग बाजार में सर्दियों के मौसम में खूब अधिक मात्रा में होती है। तो चलिए इसकी विशेषताओं के बारे में जानते है।

1 हेक्टेयर में छींट दें 12 KG ये बीज

मूली रबी सीजन की एक महत्वपूर्ण जड़ वाली सब्जी फसल है। इसकी खेती घाटे का नहीं फायदे का जबरदस्त सौदा साबित होती है मूली की खेती के लिए ये किस्म का चयन करना किसानों के लिए फायदेमंद साबित होता है क्योकि ये किस्म उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली रोग प्रतिरोधक किस्म होती है। ये किस्म जल्दी पककर तैयार हो जाती है। ये किस्म अपनी सफेद, लंबी, चिकनी जड़ों और तेज वृद्धि के लिए जानी जाती है। मूली की इस किस्म का नाम सिजेंटा आइवरी व्हाइट है ये मूली की एक हाइब्रिड किस्म है।

मूली की सिजेंटा आइवरी व्हाइट किस्म

मूली की सिजेंटा आइवरी व्हाइट किस्म व्यावसायिक रूप से खेती के लिए बहुत उत्तम होती है। इसकी खेती के लिए हल्की, बलुई दोमट मिट्टी जिसमे जल निकास अच्छा हो वो मिट्टी उत्तम रहती है। इसकी बुवाई से पहले किसानों को अपने खेत को जोतकर मिट्टी में खाद डालकर तैयार करना चाहिए फिर बुवाई करना चाहिए बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 10–12 किलोग्राम बीज पर्याप्त होते है। बुवाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करना चाहिए उसके बाद 6–7 दिन के अंतराल पर नियमित सिंचाई कर सकते है। इसकी खेती में गोबर की पुरानी खाद या वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद मूली की सिजेंटा आइवरी व्हाइट किस्म की फसल लगभग 45-50 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

उत्पादन क्षमता

मूली की सिजेंटा आइवरी व्हाइट किस्म अपनी उच्च गुणवत्ता और चमकदार जड़ों के कारण बाजार में उच्च मूल्य प्राप्त करती है। एक हेक्टेयर में मूली की सिजेंटा आइवरी व्हाइट किस्म की खेती करने से लगभग 250–300 क्विंटल तक उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों का मुनाफा कमा सकते है। ये बाजार में लगभग 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं होता है।

ये भी पढ़ेकिसानों की आमदनी दिन दूनी करेगी सरसों की ये किस्म, गुणवत्ता जान हो जायेंगे हैरान किसानों की बनेगी पहली पसंद, जाने विशेषताएं