ये ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर फल सब्जियों के पौधों के लिए बहुत गुणकारी साबित होता है इसमें मौजूद तत्व पौधे को फलों और फूलों से भर देते है।
इस फर्टिलाइजर से लौटेगा फलों में 60 साल पुराना स्वाद
ये फर्टिलाइजर फल सब्जियों के पौधों के लिए बहुत लाभदायक और फायदेमंद साबित होता है इसमें मौजूद तत्व न केवल पौधों में लगे फलों और सब्जियों के विकास को बढ़ाते है बल्कि उन्हें कीटों और रोगों से भी बचाते है जिससे फलों की गुणवत्ता और स्वाद काफी बढ़ता है। आज कल लोग ज्यादातर रासायनिक कीटनाशक और फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते है जिससे फलों की गुणवत्ता, पोषक तत्व और स्वाद में बहुत खराब असर पड़ता है इसलिए केमिकल खाद का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऑर्गेनिक खाद पौधों को लंबे समय तक भरपूर पोषण देती है और पौधे को हरा भरा रखती है।

फल-सब्जियों के पौधे में डालें ये चीज
फल-सब्जियों के पौधे में डालने के लिए हम आपको छाछ और आंवला पाउडर से बने ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है ये एक प्राकृतिक और उत्कृष्ट खाद के रूप में काम करता है। इन दोनों चीजों से बनी खाद पौधों के लिए अमृत के समान होती है। छाछ में कैल्शियम, फास्फोरस, और पोटेशियम बहुत अधिक होता है जो फल सब्जियों के पौधों की पत्तियों, जड़ों और फलों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होते है। इसके अलावा छाछ में मौजूद अच्छे बैक्टीरियामि ट्टी में स्वस्थ सूक्ष्मजीवों को बढ़ावा देते है जिससे पौधों को अधिक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है। आंवला पाउडर मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों को जोड़ता है जिससे मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता बढ़ती है। साथ ही ये पौधों को कीटों और बिमारियों से भी बचाता है।
ऐसे करें उपयोग
फल-सब्जियों के पौधे में छाछ और आंवला पाउडर से बने ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कंटनेर में एक लीटर छाछ को डालना है फिर उसमे 7 ग्राम आंवला पाउडर को डालना है अगर आपके पास आंवला पाउडर नहीं है तो आप आंवले को कुचल कर भी डाल सकते है। इसके बाद कंटनेर में सूती कपडा ढककर रस्सी से बांध देना है और छांव में 4 घंटे के लिए रख देना है 4 घंटे बाद कंटेनर को खोलना है फिर इस लिक्विड को छानकर स्प्रे पंप में 10 लीटर पानी के साथ भर देना है। फिर इस फर्टिलाइजर का स्प्रे सभी प्रकार की फल सब्जियों के पौधों में डालना है। ऐसा करने से फलों का वजन, गुणवत्ता, और साइज बढ़ेगा। इसका स्प्रे शाम के समय में करना है।