ये चीज बरसात में मक्का की फसल में खरपतवार को खत्म करने के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होती है इसमें मौजूद तत्व मक्का की वृद्धि के लिए लाभदायक होते है तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है कौन सी चीज है।
बंपर से भी अधिक होगी मक्का की उपज
मक्का की खेती में खरपतवारों को नियंत्रित करना एक सबसे जरुरी काम होता है क्योंकि खरपतवार मक्के की फसल के साथ पोषक तत्वों, पानी के लिए मुकाबला करते है और पौधों की वृद्धि में भी रुकावटे पैदा करते है जिससे मक्का की अधिक पैदावार में बहुत खराब गिरावट आती है। मक्का की खेती में खरपतवार की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो मक्का के खेत में खरपतवार का नामोनिशान मिटा देती है जिससे मक्का की उपज जबरदस्त होती है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

मक्का के खेत में खरपतवार का आतंक मिटा देगी ये चीज
बारिश के मौसम में मक्का के खेत में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए हम आपको एट्राजीन दवा के बारे में बता रहे है ये एक शाकनाशी या खरपतवारनाशक है जो मुख्य रूप से मक्का की खेती में खरपतवारों को खत्म करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है एट्राजीन पौधों द्वारा अवशोषित हो जाता है और प्रकाश संश्लेषण को बाधित करता है जिससे खरपतवार मर जाते है। ये एक चयनात्मक प्रणालीगत शाकनाशी है जो फसल को नुकसान पहुंचाए बिना खरपतवारों को मारता है। इसका इस्तेमाल मक्का की फैसला में खरपतवार को नष्ट करने के लिए जरूर करना चाहिए।
ऐसे करें उपयोग
मक्का की फसल में खरपतवारों की रोकथाम के लिए एट्राजीन दवा का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए 600 ग्राम एट्राजीन को 100 से 150 लीटर पानी में मिलकर एक एकड़ की फसल में स्प्रे करना चाहिए। ऐसा करने से खरपतवार खत्म हो जाते है जिससे मक्का की उपज और गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।