सोयाबीन के किसानों की बढ़ी चिंता, 31 फीसदी तक घटे भाव, जानिए मूंगफली के किसानों को कितना हो रहा नुकसान

सोयाबीन-मूंगफली के किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। कीमत गिरती ही जा रही है। चलिए जानते हैं बीते वर्ष और इस वर्ष की तुलना में दाम कितने कम हुए हैं-

सोयाबीन-मूंगफली के भाव में गिरावट

सोयाबीन और मूंगफली की खेती हमारे देश के अभी भी कई ऐसे किसान है जो कर रहे हैं लेकिन कुछ समय से लगातार सोयाबीन, मूंगफली के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसमें सबसे ज्यादा सोयाबीन के किसानों को नुकसान हो रहा है। बीते कुछ सालों से सोयाबीन की कीमत कम होती ही जा रही है। पिछले साल तो कई किसानों ने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया था। क्योंकि कीमत बहुत ज्यादा कम मिल रही थी। लेकिन सोयाबीन के खरीदी एमएसपी पर होती है। मगर किसानों को MSP से कम कीमत पर अपनी फसल की बिक्री करनी पड़ती है।

जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है। सोयाबीन के भाव में 31.19% और मूंगफली के 14.55% की कमी देखी गई है। चलिए सबसे पहले हम जान लेते हैं कि इस साल सोयाबीन की कीमत 2025 में क्या है और 2024 में कितनी थी।

यह भी पढ़े- अंडा भगाएगा नीलगाय जैसे जंगली जानवरों को, जानिए खेत की सुरक्षा के लिए अंडे का फंडा

सोयाबीन और मूंगफली की कीमत

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार सोयाबीन, मूंगफली की कीमत में 1 साल में आने वाले अंतर के बारे में जानते हैं-

  • सबसे पहले हम सोयाबीन की कीमत के बात कर लेते हैं आपको बता दे की 1 जनवरी 2024 को सोयाबीन की कीमत 5020 रु थी। जबकि एक जनवरी 2025 को 4052 रुपए प्रति क्विंटल सोयाबीन जा रहा है।
  • वही मूंगफली की कीमत की बात करें तो 1 जनवरी 2024 को मूंगफली की कीमत 6194 रु थी। जबकि एक जनवरी 2025 को मूंगफली की कीमत 5057 रुपए है।

इस तरह आप देख सकते हैं दोनों की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। चलिए सोयाबीन और मूंगफली की MSP के बारे में जानते हैं।

सोयाबीन-मूंगफली की MSP

MSP यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, जिस कीमत पर सरकार फसलों की खरीदी करती है तो इसमें सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹4892 क्विंटल मिल रहा है। वही मूंगफली के किसानों को 6783 रुपए क्विंटल के हिसाब से MSP मिल रही है। फिर भी किसानों को MSP से कम दामों में अपनी फसल की बिक्री करनी पड़ रही है। इस तरह आप देख सकते हैं सोयाबीन और मूंगफली के किसानों का मनोबल लगातार गिरते ही जा रहा है।

यह भी पढ़े- गेहूं की MSP ₹150 से बढ़ी, ₹125 मिलेगा बोनस, पंजीयन हुआ शुरू, लेना है तगड़ा लाभ तो जाने कब से होगी खरीदी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment