सर्दियों में टमाटर की ये किस्म की खेती जरूर करनी चाहिए क्योकि इसकी मांग बाजार में बहुत ज्यादा होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
सर्दियों में टमाटर की ये किस्म की करें बुआई
सर्दियों के मौसम में टमाटर की ये किस्म की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में सालभर बहुत अधिक मात्रा में होती है। लोग इसका सेवन करना बहुत ज्यादा पसंद करते है टमाटर की ये किस्म रोग प्रतिरोधक क्षमता और उच्च उपज के लिए जानी जाती है ये किस्म टीओएलसीवी, जीवाणु झुलसा, और अगेती अंगमारी जैसे रोगों से प्रतिरोधी होती है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की खेती की ये टमाटर की एक संकर किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है अगर आप इसकी खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित कुछ बातें पता होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की खेती रबी और खरीफ दोनों मौसम में की जा सकती है इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए और बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चयन करना स चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की की फसल करीब 140 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती में बंपर पैदावार के साथ जबरदस्त कमाई भी देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की खेती करने से करीब 80-85 टन तक पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। किसानों के लिए टमाटर की अर्का सम्राट किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।