लहसुन की ये किस्म की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी और मुनाफे वाली साबित होती है क्योकि इसकी खेती में रोगों का ज्यादा खतरा नहीं होता है और इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
लहसुन की इस किस्म की करें बुआई
लहसुन की ये किस्म किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी खेती में लागत मेहनत बहुत कम होती है लहसुन की इस किस्म की खासियत ये है की ये किस्म बड़े बल्ब देती है और कई रोगों के प्रतिरोधी होती है इसमें कलियों की संख्या 25-30 होती है। बड़े कंद की वजह से इसकी मांग बाजार में खूब होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है लहसुन की यमुना पर्पल-10 किस्म की खेती की ये लहसुन की एक उच्च उपज देने वाली और रोग प्रतिरोधी किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप लहसुन की यमुना पर्पल-10 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लहसुन की यमुना पर्पल-10 किस्म की खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए इसकी बुआई के लिए इस किस्म बीजों का ही चयन करना चाहिए और बुआई से पहले एकबार बीजों का उपचार करना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का उपयोग जरूर करना चाहिए बुआई के बाद 165-175 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप लहसुन की यमुना पर्पल-10 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त आमदनी के साथ बंपर पैदावार भी हांसिल होगी। एक हेक्टेयर में लहसुन की यमुना पर्पल-10 किस्म की खेती करने से करीब 200 से 225 क्विंटल तक की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। लहसुन की यमुना पर्पल-10 किस्म की खेती बहुत मुनाफे वाली साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए जिससे बहुत शानदार कमाई होती है।